Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अग्निवीर भर्ती रैली 11 से 21 दिसम्बर को रूड़की में होगी आयोजित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वालहमारी फ़ौज

अग्निवीर भर्ती रैली 11 से 21 दिसम्बर को रूड़की में होगी आयोजित

मेजर मार्कंडेय मेहता ने बताया कि 11 दिसम्बर को पुरूष अग्निवीर भर्ती टैक्नीकल, ऑफिस अस्टिंट/एसकेटी ट्रेड में जनपद चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल व उत्तरकाशी की भर्ती की जाएगी। जबकि उत्तरकाशी जनपद की 11 दिसम्बर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

वहीं 12 दिसम्बर को चमोली, 13 को पौड़ी गढ़वाल व रूद्रप्रयाग, 14 को पौड़ी गढ़वाल व टिहरी गढ़वाल, 15 दिसम्बर को पौड़ी गढ़वाल, 16 दिसम्बर को देहरादून व हरिद्वार जनपद की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। साथ ही 17 व 18 दिसम्बर को आरक्षित दिवस रखे गये हैं।

उन्होंने बताया कि महिला अग्निवीर भर्ती रैली 19 दिसम्बर को उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के लिए आयोजित की जाएगी। जबकि 20 व 21 दिसम्बर को महिलाओं को आरक्षित दिवस रखे गये हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...