Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राज्यपाल ने हंस फाउंडेशन स्थापना की 15वीं वर्षगांठ पर दी बधाई और सेवा कार्यों की सराहना की
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

राज्यपाल ने हंस फाउंडेशन स्थापना की 15वीं वर्षगांठ पर दी बधाई और सेवा कार्यों की सराहना की

हंस फाउंडेशन की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने माता मंगला जी और भोले जी महाराज को साधुवाद देते हुए कहा कि हंस फाउंडेशन ने देशभर में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन और बाल कल्याण के क्षेत्रों में जो अनुकरणीय कार्य किए हैं, वे प्रेरणादायक हैं।

राज्यपाल ने कहा की ‘सेवा परमो धर्मः’ का पालन करते हुए हंस फाउंडेशन ने मानवता के कल्याण में अतुलनीय योगदान दिया है। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड में संचालित जनरल अस्पताल, आई केयर अस्पताल और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। इसके साथ ही फाउंडेशन द्वारा महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, शिक्षा के लिए आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को समर्थन देने और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि फाउंडेशन के ‘हर घर स्वास्थ्य की दस्तक’ और ‘लिटिल हार्ट’ जैसे कार्यक्रम हजारों लोगों को जीवनदान दे रहे हैं। इसके अलावा फाउंडेशन ने देश के दूरदराज इलाकों तक अपनी पहुंच बनाकर असमानताओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ‘सेवा का मार्ग हमें ईश्वर तक ले जाता है। हंस फाउंडेशन की यह सेवा यात्रा मानवता के कल्याण की दिशा में अनवरत चलती रहे, यही मेरी कामना है।’

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...