Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में बड़ा हादसा, 2 रेंजर्स सहित चार की मौत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, 2 रेंजर्स सहित चार की मौत

लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में बड़ी घटना हुई है बताया जा रहा है कि वाहन में वन विभाग की सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/वार्डन आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) चीला शैलेश घिल्डियाल, रेंजर प्रमोद ध्यानी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके नौटियाल समेत कुल 10 कार्मिक सवार थे। इस हादसे में रेंजर शैलेश घिल्डियाल व प्रमोद ध्यानी सहित सैफ अली खान व कुलराज की मृत्यु हो गई जबकि वार्डन/एसीएफ आलोकी लापता हैं।

हादसे में राजाजी नेशनल पार्क के पशु चिकित्स्क डॉ राकेश नौटियाल, अंकुश वाहन चालक अमित सेमवाल व अश्वनी बिजू घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में हुई इस घटना से वन विभाग में अफरा तफरी मच गई और मौके पर पुलिस के साथ वन विभाग के आला अधिकारी भी पहुंच गए है घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

आईएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई थे रेंजर्स शैलेश घिल्डियाल

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने नए इलेक्ट्रिक वाहन का ट्रायल किया था जिसके बाद सभी अधिकारी व कार्मिक गौहरी रेंज की तरफ जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान कार का टायर फट गया और वह असंतुलित होकर चीला नहर में जा गिरी। इस हादसे के बाद से वन विभाग सकते में है और इसमें दो रेंजर्स सहित चार लोगों की मौत हो गई और दूसरे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वन विभाग के अधिकारी भी घटना की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं हादसे में शिकार हुए रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ में तैनात आईएएस अफसर मंगेश घिल्डियाल के भाई थे सभी लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है और किन कारणों से ये घटना हुई है इसका भी पता लगाया जा रहा है।

ऋषिकेश के चीला में हुई वाहन दुर्घटना में वन विभाग के कार्मिकों की आकस्मिक मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने वाहन दुर्घटना में मारे गये कार्मिकों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

चीला रेंज में हुए वाहन दुर्घटना में 10 व्यक्ति वाहन में सवार थे। जिसमें से 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी। जबकि 05 व्यक्ति घायल और 01 लापता है जिनका विवरण निम्न हैः-

मृतकों का विवरण –

1- शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

घायलों का विवरण –

1- हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी

उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) लापता है। लापता की तलाश में एसडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दुर्घटना में मृतकों और घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में लाया गया है। पुलिस द्वारा उक्त सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...