Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट हुआ तैयार, UCC कमेटी 2 फरवरी को सरकार को सौंपेगी ड्राफ्ट
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट हुआ तैयार, UCC कमेटी 2 फरवरी को सरकार को सौंपेगी ड्राफ्ट

राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हमने 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता से वादा करते हुये समान नागरिक व्यवस्था लागू करने का संकल्प लेते हुये यूसीसी कमेटी का गठन किया था। देवभूमि की जनता ने हमें चुना और हमने अपना वादा पूरा करने का संकल्प लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में कमेटी ने अपना काम कर लिया है और 2 फरवरी को यूसीसी कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद इसे कैबिनेट में लाया जाएगा और उसके बाद राज्य में कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार हो गया है और कमेटी 2 फरवरी को ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को सौंपेगी। उन्होंने कहा कि हम देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिये संकल्पित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी को विधानसभा में इस एक एक्ट बनाने की दिशा में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र बुलाकर सरकार समान नागरिक संहिता को पूरे प्रदेश में लागू करेगी।

गौरतलब रहे कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इस दिशा में अब तेजी से कदम बढ़ाये जा रहे हैं। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि) की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने यह ड्राफ्ट तैयार किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...