Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर पुस्तक प्रेमियों से गुलजार हुआ विश्व पुस्तक मेला, बच्चों ने की अंतरिक्ष यात्रा
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

पुस्तक प्रेमियों से गुलजार हुआ विश्व पुस्तक मेला, बच्चों ने की अंतरिक्ष यात्रा

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले के हॉल 3, बाल मंडप में नेहरू तारामंडल, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सत्र ’स्पेस सफारी : ऐन एडवेंचर इन एस्ट्रोनॉमी’ के दौरान खगोल विज्ञान पेशेवरों ने बच्चों को एक अद्भुत आभासी अंतरिक्ष यात्रा कराई। उन्होंने सौर मंडल, ग्रहों, सूर्य, चंद्रमा, और चंद्रयान मिशन के बारे में भी बात की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चों के साथ समुद्री प्रदूषण के महत्व और अंतरिक्ष अन्वेषण के बारे में भी संवाद किया। इस अवसर पर कर्णव अग्निहोत्री द्वारा लिखित “सुपर शार्क-फ्लाई टू द मून“ पुस्तक को भी प्रदर्शित किया गया।

कार्टून नेटवर्क ने बच्चों के लिए “ड्रीम्स बिक्रम रियल्टी : पोस्टर कॉम्पटीशन ऑन माई फ्यूचर सेल्फ“ नामक विषय से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सत्र भी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

बाल मंडप में, एनसीसीएल, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा आयोजित कार्यशाला सत्र ’इंक एंड इलीगेंसः अ वर्कशॉप ऑन कैलिग्राफी’ की जानकारी देते हुए “ए टू जेड लोअर केस लेटर फॉर्मेशन“ के बारे में बताया। इस कार्यशाला में बच्चों ने सुलेख लेखन भी किया।

बाल मंडप के एक अन्य सत्र में, प्रख्यात कथाकार सिम्मी श्रीवास्तव ने “राजा की मूंछें“ कहानी सुनाई। जीवन में विनम्रता और मुस्कुराहट का कितना महत्व है। इस प्रकार इस कहानी के माध्यम से जीवन में दूसरों के विचारों को भी महत्व देने और हमेशा मुस्कुराते रहने का संदेश दिया गया। एक अन्य सत्र में श्री यश तिवारी ने अपने सत्र “पेजज अलाइवः इनटरेक्टिव सेशन ऑन द लिटरेरी आट्रर्स“ में कहानी लिखने के तरीके बताए। इस अत्यधिक संवादात्मक सत्र में यश तिवारी ने बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास की प्रक्रिया में कहानियां पढ़ने के लाभों को भी साझा किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles