Home उत्तराखंड न्यूज़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने त्रिवेंद्र समेत पांचों सीटों के लिए मांगा संतो से आशीर्वाद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने त्रिवेंद्र समेत पांचों सीटों के लिए मांगा संतो से आशीर्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत उत्तराखंड की पांचों सीटों की जीत के लिए संत समाज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि साधु संतो की सात्विक ताकत देश को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ताकत दे रही है। संतो के आशीर्वाद से पिछले 10 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है।

जेपी नड्डा जूना ने अखाड़ा में साधु संतो से आशीर्वाद लेने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि यह सनातन के जागरण का काल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए पार्टी राजनीतिक लड़ाई लड़ रही है। यह लड़ाई संतो के आशीर्वाद से ही आगे बढ़ रही है।

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि यही समय है सही समय है। यह समय भारत के गौरव का दौर है। इससे पहले एक ऐसा दौर भी आया जब हमारी आध्यात्मिक शक्ति क्षीण हुई। उस दौर का नेतृत्व कभी भी आध्यात्मिक शक्तियों के साथ नहीं था। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश में आध्यात्मिक शक्तियां आज मजबूत हुई है। सभी ने दस साल में बदलता दौर देखा है। आज विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भारत अर्थव्यवस्था में बिट्रेन और यूरोप जैसे देश को पछाड़कर पांचवी शक्ति बन गया है। अब हम तीसरी शक्ति बनने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में संतो का जोश देखते ही बनता था। सभी संतो ने खड़े होकर और हाथ उठाकर आने वाले चुनाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी बहुमत से विजयी बनाने और दिल्ली की गद्दी पर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरा समर्थन देने का विश्वास दिलाया।

इससे पहले जे पी नड्डा ने गुरुकुल कांगड़ी हैलीपैड पहुंचे। वहां प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक समेत अन्य ने नड्डा का स्वागत किया। उसके बाद पंचदशनाम जूना अखाड़े के अधिष्ठात्मायादेवी मंदिर परिसर में अधिष्ठात्री मायादेवी, छड़ी एवं भैरव देवता की पूजा अर्चना, आरती एवं परिक्रमा के बाद मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया और संतों का आशीर्वाद लिया। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। त्रिवेंद्र ने हरिद्वार पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संतो का सदैव उन्हें आशीर्वाद मिलता रहा है। संत ही हमारे सनातन परंपराओं के संवाहक है और सनातन को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...