Friday , 4 September 2026
Home Uncategorized अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में
Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में

हिल-मेल ब्यूरो

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 38वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखंड राज्य को सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के राज्यों में पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष के आयोजन की थीम ग्रामीण एम.एस.एम.ई. थी जिन पर आधारित उत्पादों को इस मेले में प्रदर्शित किया गया।

इस आयोजन में उत्तराखंड राज्य के पेवेलियन में केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्याे को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा पर्यटन विभाग की होम स्टे योजना, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा पहाड़ी अनाजों पर आधारित न्यट्रास्यूटिकल उत्पाद के विकल्प प्रदर्शित किये गये जिसे ज्यूरी द्वारा विशेष रूप से सराहा गया। इसके साथ ही राज्य में आयुष व वेलनेस क्षेत्र में संभावनाओं को भी बखूबी प्रदर्शित किया गया। राज्य में हथकरघा व हस्तशिल्प उत्पादों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इन उत्पादों को हिमाद्रि ब्रांड नाम से विपणन किया जा रहा है। आर्गेनिक शहद भी दर्शको में प्रमुखता से मांग की वस्तु रही। उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को भी इस आयोजन में प्रदर्शित किया गया।

राज्य में माह अक्टूबर, 2018 में सम्पन्न हुए निवेशक सम्मेलन की फिल्में व निवेश हेतु चिन्हित फोकस क्षेत्र विनिर्माण, पर्यटन व आतिथ्य, बुनियादी ढांचा, फिल्म शूटिंग, आई.टी/बायोटेक, कृषि व खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य और कल्याण, शिक्षा और कौशल के बारे में भी जानकारी दी गयी। जिसे निवेशकों व दर्शकों द्वारा विशेष रूप से देखा गया और निर्णायक मंडल द्वारा भी इस पर अपने मूल्यांकन में महत्व दिया गया। इस वर्ष उत्तराखंड के साथ-साथ बिहार व हिमाचल प्रदेश को भी पुरस्कृत किया गया।

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु से यह पुरूस्कार उद्योग निदेशक, सुधीर चन्द्र नौटियाल ने लिया।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मोगा में पकड़ा नशे का जखीरा, तस्करों से 39 ग्राम हेरोइन, नशे की 85 गोलियां बरामद

पुलिस ने हैप्पी निवासी दौलतपुरा नीवां को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया।...

कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 207 रनों का लक्ष्य

कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 206 रनों का...

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 216 रनों का लक्ष्य

मुम्बई इंडियंस के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित...

IPL के बीच आई बड़ी खबर, 4 साल के लिए जेल में गया यह खिलाड़ी

स्लेटर की सजा का शेष भाग पांच साल के लिए आंशिक रूप...