
हिल-मेल ब्यूरो
केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह आज आयोजित हुआ। सबसे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राजेंद्र सिंह भी समारोह में उपस्थित थे। समारोह में उपाधियों का वितरण कुलाधिपति (चांसलर) पूर्व आईएएस योगेंद्र नारायण और कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राजेंद्र सिंह के हाथों हुआ।
गढ़वाल विश्वविद्यालय में 13 साल बाद दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। साल 2005 में गढ़वाल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आये थे। केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय में पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम चैरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।


Leave a comment