Home उत्तराखंड न्यूज़ श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट, चारधाम यात्रा की हुई शुरूआत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपर्यटनरुद्रप्रयाग

श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट, चारधाम यात्रा की हुई शुरूआत

आज से चारधाम यात्रा की शुरूआत हो गई है। आज सुबह 07ः00 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खुल गये। इसके बाद 10ः29 मिनट पर यमुनोत्री और और 12ः25 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गये।

आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं वहां मौजूद रहे। उन्होंने केदार बाबा से सबके लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेश एवं देश की खुशहाली के लिए विशेष पूजा करने के साथ बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने नंदी महाराज को वस्त्र पहनाकर पूजा-अर्चना कर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से भेंट कर अभिवादन किया।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर के जगद्गुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य, मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, धर्म पत्नी गीता धामी, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह पुजारी धर्माचार्य वेदपाठी तथा केदार सभा के पदाधिकारी तथा जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार प्रशासन की मौजूदगी में रावल धर्माचार्य तथा पुजारी गणों ने द्वार पूजा, भगवान भैरवनाथ तथा भगवान शिव का आव्हान कर ठीक सुबह सात बजे बजे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले गए। अगले छह माह तक बाबा केदार अपने धाम से श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

चारधाम यात्रा के शुभारंभ होते ही देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार भी चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। जिसके लिए सरकार की ओर से तैयार जोर शोर से की जा रही है। सरकार ने भी चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुव्यवस्थित एवं सरल ढंग से करने के लिए सभी लोगों से सहयोग मांगा है। इसके लिए शासन-प्रशासन, पुलिस एवं सुरक्षा बल, तीर्थ पुरोहितों, मंदिर समिति, स्थानीय व्यापरियों, स्वच्छता कर्मचारियों सहित यात्रा से जुड़े हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए लगातार सभी स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि केदारनाथ मंदिर को 25 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है। साथ ही कपाट खुलते समय तीर्थयात्रियों पर आकाश से हैलीकॉप्टर द्वारा फूलवर्षा हुई, तथा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। मुख्य सेवक भंडारा कार्यक्रम समिति ने भी भंडारे आयोजित किए। कपाट खुलने के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले

बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट सभी श्रद्धालुओं के लिए शुभ मुहूर्त के साथ खुल गए हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट 10ः29 मिनट पर और गंगोत्री धाम के कपाट 12ः25 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खुल गए। 9 मई को मां गंगा जी की भोग मूर्ति यानी चलविग्रह मूर्ति अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव से गंगोत्री के लिए रवाना हुई थी। आज मां गंगा जी की डोली यात्रा भैरोंघाटी में भैरव मंदिर में ही विश्राम करने के बाद सुबह भैरव मंदिर से चलकर गंगोत्री धाम पहुंची। इसके बाद विधि विधान से 12ः25 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गये।

अब 12 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल जायेंगे और इसके बाद चारों धामों के कपाट भी खुल जायेंगे। इसके बाद 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट भी खुल जायेंगे।

चारधाम यात्रा पंजीकरण 22 लाख पार

चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा 9 मई तक 22 लाख पार हो गया। यमुनोत्री के लिए 3,56,134, गंगोत्री के लिए 4,06,263, केदारनाथ के लिए 7,83,107, बदरीनाथ के लिए 6,83,424 और हेमकुंड साहिब के लिए 48,041 पंजीकरण हो चुके हैं।

आपरेशन मर्यादा के तहत की जायेगी कार्यवाही

केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की मर्यादा व पवित्रता बनाये रखने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाये हैं। सरकार का कहना है कि अगर किसी ने कोई अशोभनीय कृत्य, गलत रील या धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ आपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाही की जायेगी। इसके अवाला चारधाम यात्रा अवधि में यात्रा की आड़ में नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...