Home अतुल्य उत्तराखंड उत्तराखण्ड में चमोली में शादी में शामिल होने आये परिवार की कार अलकंनंदा में गिरी, पांच की मौत, एक गंभीर
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़चमोलीचमोलीदेहरादून

उत्तराखण्ड में चमोली में शादी में शामिल होने आये परिवार की कार अलकंनंदा में गिरी, पांच की मौत, एक गंभीर

फरीदाबाद से चमोली के गौचर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। क्रेन से वाहन से नदी से निकाला गया। जिसमें पांच शव बरामद हुए। एक महिला को रेस्क्यू किया गया है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फरीदाबाद से चमोली के गौचर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। क्रेन से वाहन से नदी से निकाला गया। जिसमें पांच शव बरामद हुए। एक महिला को रेस्क्यू किया गया है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से चमोली जिले का रहने वाला है। वर्तमान में फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रहा था। वह रिश्तेदारी में मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। सभी थार में सवार थे। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से करीब 15 किलामीटर श्रीनगर की तरफ बगवान के पास दुर्घटना हुई। थार करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में पलटने के बाद कार अलकनंदा नदी में समा गई। कार सवार एक महिला को रेस्क्यू कर लिया गया। उन्घ्हें श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बच्चों समेत पांच अन्य के शव भी बरामद हो गए हैं। थार सवारों में दो महिला व चार पुरुष शामिल हैं। इनमें महिला अनीता नेगी को रेस्क्यू किया गया है, जबकि महिला का बेटा आदित्य व महिला की छोटी बहन मीना गुसाई, उसके पति सुनील गुसाई समेत दो बच्चों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक सुबह तीन बजे के करीब महिला अनीता नेगी के निवास स्थल रुड़की से रवाना हुए थे। अनीता नेगी के दो बच्चे हैं, जबकि पति आर्मी हैं। अनीता अपनी बहन के परिवार के साथ बड़े बेटे को लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकली थी। उनकी छोटी बेटी रुड़की में ही है। मीना नेगी व उसका परिवार फरीदाबाद में रहता है। गाड़ी मीना के पति सुनील गुसाई चला रहे थे। ये दोनों बहनें अपनी मौसी के लड़के (भांजे) की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।
घायल महिला सदमे में है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। मौके पर कुछ परिजन पहुंचे हैं। मीना गुसाई व सुनील गुसाईं के बच्चों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, बताया जा रहा है कि एक 12वीं में व दूसरा 8 वीं कक्षा में है। देवप्रयाग थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे स्थानीन लोगों की ओर थाना देवप्रयाग में फोन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना दी गई। देवप्रयाग से कीर्तिनगर की ओर करीब 15 से 16 किमी की दूरी पर बागवान से पहले यह हादसा हुआ है। जहां करीब 250 मीटर गहरी खाई में थार वाहन गिरा था। घटनास्थल पर सड़क मार्ग ठीक और काफी चौड़ा है। थार वाहन सड़क पर लगे सीमेंट के पैराफिट को तोड़कर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा था। संभवतरू नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ होगा। दुर्घटना में थार वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके से एसडीआरएफ की टीम ने महिला को रेस्क्यू कर लिया गया है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...