Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून में ईडी, सीबीआई के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

देहरादून में ईडी, सीबीआई के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता

केन्द्र की मोदी सरकार पर अपने पूंजीपति साथी अडानी को संरक्षण दिये जाने एवं विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ केन्द्रीय जांच ऐजेंसियों (ईडी, सीबीआई, आइटी, आदि) का लगातार दुरूपयोग किये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज पूरे देश में धरना-प्रदर्शन आयोजित किये गये।

इसी कार्यक्रम के तहत आज उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से क्रास रोड़ स्थित ईडी कार्यालय तक विशाल विरोध-प्रदर्शन के साथ जुलूस निकालते हुए ईडी कार्यालय घेराव किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज प्रातः 11ः00 बजे हजारों की संख्या में प्रदेशभर से आये कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में एकत्र हुए जहां से जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए एस्लेहॉल चौक, गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शन लाल चौक होते हुए ईडी कार्यालय पहुंचे जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन के साथ ईडी कार्यालय का घेराव किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अपने पूंजीपति सहयोगी अडानी एवं सेबी के साथ मिलकर किये गये देश की जनता की गाडी कमाई के अरबों रूपये के घोटाले का हिंडनबर्ग ने चौकाने वाला खुलाया किया है उससे मोदी-अडानी गठजोड़ का भंडा फोड हो चुका है। कांग्रेस पार्टी केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा जनता के पैसे को अपने पूंजीपति साथियों पर लुटाये जाने का पुरजोर विरेध करती है तथा मांग करती है कि मोदी-सेबी-अडानी घोटाले की जांच के लिए जे.पी.सी. का गठन किया जाय।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने पर केन्द्रीय जांच ऐजेंसियों का दुरूपयोग विपक्षी दल के नेताओं के परेशान करने के लिए किया जा रहा है उससे इन जांच ऐजेंसियों की निष्पक्षता एवं कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार द्वारा अपने सहयोगी पूंजीपतियों को दिये जा रहे संरक्षण एवं केन्द्रीय जांच ऐजेंसियों के विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ किये जा रहे लगातार दुरूपयोग की कांग्रेस पार्टी कठोर शब्दों में निन्दा करती है।

करन माहरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में जिस प्रकार देश की जनता को अपनी हिटलरशाही से प्रताडित किया उसका जवाब देशवासियों ने देशभर में भाजपा के खिलाफ मतदान के रूप में दिया। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकालों से महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर रही है। आम जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं तथा आम आदमी को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है। देश में बेरोजगारों की फौज दिन प्रति दिन बढती जा रही है। अग्निवीर जैसी योजना लागू कर देश के नौजवानों का भविष्य चौपट करने का काम किया है। वहीं दूसरी ओर नरेन्द्र मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों का हजारों करोड़ रूपये मॉफ कर इसका बोझ देश की आम जनता पर डालने का काम कर रही है जिसका जीता-जागता उदाहरण हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में हुए हजारोड़ रूपये के घोटाले से

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल मे महिलाओं के साथ हो रही सामूहिक बलात्कार, हत्या की घटनाओं ने पूरी मानवजाति को शर्मसार किया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड, कोलकत्ता में महिला चिकित्सक के साथ भीवत्स बलात्कार व हत्या की घटना, उत्तराखंड के रूद्रपुर में महिला नर्स की बलात्कार के बाद नृसंस हत्या, देहरादून के आइएसबीटी में पंजाब से आई युवती के साथ बलात्कार जैसी रोज घट रही घटनाओं से मोदी सरकार का बेटी पढाओ-बेटी बचाओ का नारा जुमला साबित हो रहा है। महिलाओं पर रोज-रोज बढते अत्याचार एवं सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाओं से महिलायें अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

ईडी कार्यालय में घेराव एवं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सामूहिक गिरफतारी दी जिसके उपरान्त सभी कांग्रेसजनों को गिरफतार कर पुलिस लाईन ले जाया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, डॉ हरक सिंह रावत, नवप्रभात, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व विधायक राणजीत सिंह रावत, जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, महामंत्री विजय सारस्वत, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...