प्रोफ़ेसर हरेन्द्र सिंह असवाल की पुस्तकों का दिल्ली के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज में किया गया लोकार्पण

प्रोफ़ेसर हरेन्द्र सिंह असवाल की पुस्तकों का दिल्ली के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज में किया गया लोकार्पण

प्रोफ़ेसर हरेन्द्र सिंह असवाल की दो पुस्तकों का आज दिल्ली में लोकार्पण किया गया। एक पुस्तक ‘खेड़ाखाल’ कविता संग्रह हैं और दूसरी ‘हाशिए के लोग’ में, हिन्दू समाज के उन कलाकारों का स्मरण किया गया जिन्होंने हिन्दू संस्कृति को हज़ारों वर्षों तक अनपढ़ होते हुए भी निरन्तर ज़िन्दा रखा। लेकिन बदले में वर्ण व्यवस्था ने उन्हें हमेशा हाशिए पर रखा।

आज प्रोफ़ेसर हरेन्द्र सिंह असवाल की दो पुस्तकों, ‘खेडा़खाल’ और ‘हाशिए के लोग’ का लोकार्पण ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज के सभागार में किया गया। पुस्तक लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर बलराम पाणी अधिष्ठाता महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रोफ़ेसर अनिल राय अधिष्ठाता अन्तर्राष्ट्रीय संबंध, समाज विज्ञान एवं मानविकी, हिन्दी विभाग दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर नरेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया। ‘खेड़ाखाल’ हरेन्द्र सिंह असवाल का एक कविता संग्रह हैं और ‘हाशिए के लोग’ में, हिन्दू समाज के उन कलाकारों का स्मरण किया गया जिन्होंने हिन्दू संस्कृति को हज़ारों वर्षों तक अनपढ़ होते हुए भी निरन्तर ज़िन्दा रखा लेकिन बदले में वर्ण व्यवस्था ने उन्हें हमेशा हाशिए पर रखा।

खेड़ाखाल कविता संग्रह में छोटी बड़ी 83 कविताएं हैं। ये कविताएं जहां वर्तमान समाज का दर्पण हैं वहीं हिमालय और प्रकृति की कविताएं भी हैं। नदी, बारिश जहां लेखक का मन रमता है वहीं अपने स्कूल को, उनके निर्माताओं को, अपने गुरुओं को समर्पित कविताएं भी हैं। जिस स्कूल से लेखक ने अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की यह उस स्कूल को समर्पित है। ‘खेड़ाखाल’ उस स्कूल का ही नाम है।

‘हाशिए के लोग’ एक तरह से संस्मरणात्मक लेखों का संग्रह है। ये पुस्तक हाशिए के उन लोगों को याद करने की एक छोटी सी कोशिश हैं जिन्हें हिन्दू समाज ने हाशिए पर रखा और उन लोगों ने उस हिन्दू संस्कृति को अमर बना दिया। ये भारतीय संस्कृति के सबसे निचले पायदान के लोग हैं लेकिन भारतीय, संस्कृति, साहित्य और कलाओं को जिन्होंने निरन्तर ज़िन्दा ही नहीं रखा, उसे ऊर्जावान भी बनाए रखा। जिन्हें हम ज्ञानवान पंडित मानते थे उन्होंने अपने स्वार्थ के आगे कई बार घुटने भी टेके, लेकिन इन लोगों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भी पारंपरिक ज्ञान को ज़िन्दा रखा। डॉ खीमानन्द बिनवाल ने दोनों पुस्तकों पर अपने विचार रखे।

लेखक ने कहा मुजरिम हाज़िर है, उन्होंने कहा लेखक सत्ता का मुजरिम होता है क्यों कि वह सत्ता के दमन के खिलाफ लिखता है इसलिए सत्ता का मुजरिम होता है, दूसरी तरफ़ वह दलितों उपेक्षितों की अगर आवाज़ नहीं बनता तो वह उन तमाम उपेक्षितों का मुजरिम होता है। लेखक ने कहा मैंने जो कहना था वह लिख दिया अब इस पर विचार विमर्श करना आप विद्वानों का काम है। क्या यह विचार कि ये लोग, सम्मान के हक़दार थे या नहीं ?

प्रोफ़ेसर अनिल राय ने पुस्तक पर गंभीर चर्चा की। समाज के इन हाशिए के लोगों का जिक्र करते हुए प्रोफ़ेसर राय ने ‘गगनी दास’ को याद करते हुए सीता, द्रौपदी, और गगनी दास के सवालों को उठाते हुए वर्मान समाज में स्त्री और दलितों के प्रश्नों पर फिर से विचार करने के लिए बाध्य किया है। हिन्दी के महान कवि घाघ भड्डली वाले लेख को प्रोफ़ेसर अनिल राय ने अनुसंधान की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण बताया और कहा साहित्य में घाघ जैसा कवि जो अपनी पत्नी से संवाद करता हुआ जीवन, खेती बाड़ी की समस्याओं पर संवाद शैली में बात करता है, ऐसे लोक कवि को भी हमारे आचार्यों ने हाशिए पर ही रख छोड़ा। उन्होंने कहा इसमें जितने भी ऐसे हाशिए के लोग हैं, उन्हें हमें मुख्यधारा में रख कर पुनर्विचार करने की ज़रूरत है।

कविता संग्रह की बेटियों वाली कविता का ज़िक्र करते हुए प्रोफ़ेसर राय ने लेखक से सहमत होते हुए कहा कि सच में घर की रोशनी बेटियां ही होती हैं जो सारा दुख दर्द पी जाती हैं।

घर का चिराग़ जिनको कहते रहे हैं लोग।
उन्हीं के घर आंगन में पसरा रहा अंधेरा।।
घर-घर में रोशनी फैलाती हैं बेटियां।
दुनियां जहां का दर्द अपना लेती हैं बेटियां।।

प्रोफ़ेसर बलराम पाणी ने अपने वक्तव्य में गांवों की बात करते हुए समाज और देश की मुख्य इकाई गांव बताया और गांवों से ही हमारा समाज बनता है, गांवों से ही देश बनता है। हम सब अगर इसी तरह अपने गांव, अपने समाज, की चिंता करते रहें, उसकी समस्याओं को सामने रखकर उन्हें दूर करने की कोशिश करें, तो देश अपने आप एक विकसित राष्ट्र बन सकता है। प्रोफ़ेसर पाणी ने लेखक की कविताओं पर भी बात की। इन छोटी छोटी कविताओं का आकार भले ही देखने में छोटा हो लेकिन ये जीवन की वास्तविक सच्चाइयों को उजागर करती हैं।

प्राचार्य प्रोफ़ेसर नरेन्द्र सिंह ने हिमालयय कविता का पाठ करते हुए कहा कि यह कविता जितनी हिमालय के बारे में है उतनी ही लेखक की सादगी, सच्चाई और अडिगता का प्रमाण है।

हिमालय न झुकने का नाम है।
न पिघलने का, न टूटने का।।
हिमालय पिघलता है ममता से।
झुकता है सच्चाई से और।
टूटता है प्रेम में बिछने के लिए।।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this