उपराष्ट्रपति ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का किया शुभारम्भ, ट्रेड शो शिल्पकारों तथा दुनियाभर के बायर्स को एक मंच पर लाने का अवसर

उपराष्ट्रपति ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का किया शुभारम्भ, ट्रेड शो शिल्पकारों तथा दुनियाभर के बायर्स को एक मंच पर लाने का अवसर

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गतिशील शासन में फल-फूल रहा है। मुख्यमंत्री इस राज्य के लिए गेम चेंजर साबित हुए हैं। इससे देश को काफी मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किस प्रकार वर्णन किया जाए। वे मुख्यमंत्री के 24Û7 कार्य करने की विशेष शैली से अभिभूत हैं।

उपराष्ट्रपति आज ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर स्थित इण्डिया एक्सपो सेण्टर एण्ड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण का मणिदीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ करने के उपरान्त इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व, उपराष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री ने विभिन्न हॉल में लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।

जगदीप धनखड़ ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निवेश के लिए कानून-व्यवस्था से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। कानून-व्यवस्था लोकतंत्र को परिभाषित करती है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून-व्यवस्था को परिभाषित करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करने पर ऐसा लगा कि वह दुनिया के सबसे विकसित देश में हैं। यह आयोजन प्रदेश के कारीगरों, शिल्पकारों तथा दुनियाभर के बायर्स को एक मंच पर लाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने विचारशील, दूरदर्शी और व्यावहारिक सोच के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।

उपराष्ट्रपति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण में दक्षिण एशिया में प्रभावशाली जीडीपी वाला देश वियतनाम भागीदार देश के रूप में शामिल हुआ है। वियतनाम को इस बात के लिए आश्वस्त होना चाहिए कि वह सही जगह पर है, क्योंकि वे यहां सर्वश्रेष्ठ लोगों से जुड़ सकते हैं। हम यहां भारत और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ वियतनाम की समृद्ध संस्कृति का भी अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच अद्भुत समानता है। उत्तर प्रदेश और देश भर के आगंतुक अपने अनूठे स्वाद के लिए प्रसिद्ध वियतनामी व्यंजनों का लुत्फ यहां उठा सकते हैं। यह हमारे द्विपक्षीय सम्बन्धों को और बढ़ाने के लिए फायदेमन्द होंगे।

जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व है कि उन्होंने ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलन्द किया है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और यहां आने वाला हर कोई अपने साथ खुशी के पल की अनुभूति लेकर जाएगा। पूरे देश को इस आयोजन के बारे में जानकारी होनी चाहिए। संसद टीवी के जरिए इसका प्रदर्शन होना चाहिए। प्रदर्शनी के जरिए प्रदेश की तकनीकी, सांस्कृतिक सम्पदा, एक जिला-एक उत्पाद आदि को दर्शाया जा रहा है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि कानून-व्यवस्था से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाला राज्य है, जहां कानून-व्यवस्था की चुनौतियां एवं भय का माहौल था और विकास की सम्भावनाएं कम थीं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अब यह राज्य तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। यह परिवर्तन अकल्पनीय है। एक तरह से यूपी का पूरा कायाकल्प हो गया है। अब यूपी में भ्रष्टाचार अतीत की बात हो गया है। सबसे बड़ा राज्य यूपी अब देश की बहुत बड़ी ताकत बन गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। यहां एमएसएमई की सर्वाधिक इकाइयां है। एक सर्वे के अनुसार प्रदेश में लगभग 96 लाख एमएसएमई इकाइयां 75 जनपदों में फैली हुई हैं। राज्य में एमएसएमई कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार सृजन करने वाला क्षेत्र है। इस क्षेत्र का एक लम्बा इतिहास है। प्रदेश के हस्तशिल्पियों तथा कारीगरों ने विगत अनेक वर्षों से अपने पारम्परिक उत्पादों के माध्यम से एमएसएमई के क्षेत्र में रोजगार सृजन कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया है।

स्वतंत्रता के पश्चात उचित प्रोत्साहन तथा टेक्नोलॉजी के अभाव में यह इकाइयां लगभग बंदी के कगार पर पहुंच चुकी थीं। वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के उनके विजन को धरातल पर उतारने के लिए, प्रदेश में जिन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया गया, उनमें एक जनपद एक उत्पाद योजना की उल्लेखनीय भूमिका है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 75 जनपदों के यूनीक प्रोडक्ट्स को प्रोत्साहन, ब्राण्डिंग, मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी, डिजाइनिंग तथा पैकेजिंग से जोड़ने का अभियान आगे बढ़ाया गया है। आज इसे देश व दुनिया में पहचान मिली है। यह उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन के सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में उभरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रेड शो के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग सेक्टर्स में हुए कार्यों तथा उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। यहां गत वर्ष पहला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 से 25 सितम्बर, 2023 तक आयोजित किया गया था। उस समय भी यह देश दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बना था। पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन भारत गणराज्य की राष्ट्रपति के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ था। यह सौभाग्य की बात है कि इसके द्वितीय संस्करण का शुभारम्भ उपराष्ट्रपति के कर-कमलों से हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थिति, मार्गदर्शन तथा सम्बोधन के लिए केन्द्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी के प्रति आभार प्रकट किया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this