मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला सेवा विस्तार, अब 31 मार्च 2025 तक पद पर बनी रहेंगी

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला सेवा विस्तार, अब 31 मार्च 2025 तक पद पर बनी रहेंगी

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब वह 31 मार्च 2025 तक इस पद पर बनी रहेंगी।

उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव कौन होगा अब इस पर विराम लग गया है। क्योंकि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह माह का सेवा विस्तार मिल गया है। पहले उनका कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा हो रहा था लेकिन अब उनको फिर से छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया गया है। सियासी हलकों से लेकर सत्ता गलियारों में रतूड़ी को फिर सेवा विस्तार देने की चर्चाएं पहले से ही थी।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज राज्यपाल से भी मुलाकात की। राधा रतूड़ी के सेवा विस्तार के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यदि राधा रतूड़ी को सेवा विस्तार नहीं मिलता, तो वरीयता पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राज्य के नए मुख्य सचिव हो सकते थे।

1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी अपनी सेवानिवृत्ति से दो माह पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव बनीं थीं। दो महीने का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया था।

अगर उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलता तो वरिष्ठता सूची के हिसाब से अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उनकी जगह लेते, लेकिन अब सेवा विस्तार मिलने के बाद आनंद बर्द्धन के लिए मुख्य सचिव की कुर्सी अभी दूर है।

इसके साथ ही वह उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव भी हैं। इससे पहले भी वह कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this