Home फ़ौज शहीद परिवार से मिली रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन
फ़ौज

शहीद परिवार से मिली रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन

हिल-मेल ब्यूरो

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने बंगलुरू में फाइटर प्लेन दुर्घटना में शहीद हुए देहरादून के स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी के पंडितवाड़ी स्थित आवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी मौजूद थे। रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने स्व. सिद्धार्थ नेगी के माता-पिता व पत्नी धुविका को ढाढस बंधाया। उन्होंने दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है।
रक्षा मंत्री ने शहीद के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

गौरतलब है कि एक फरवरी को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का मिराज-2000 ट्रेनर विमान बेंगलुरू के में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में दून निवासी स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी व गाजियाबाद निवासी स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल शहीद हो गए थे। सिद्धार्थ के पिता बलबीर सिंह नेगी ने कहा कि उनके बेटे ने अपनी ड्यूटी निभाई है। उन्हें गर्व है कि उनके बेटे ने खुद की जान देकर कई लोगों की जान बचाई है। जिस दिन यह हादसा हुआ उसी दिन सिद्धार्थ का जन्मदिन भी था।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

अलकनंदा तट पर चला स्वच्छता अभियान, एसएसबी कार्मिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार, 1 अक्टूबर को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण...

NIM के पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन, CM धामी ने दलों को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू...

इंजीनियर पिता ने खड़ा किया नौसेना का आधार, बेटे ने संभाली तीन सितारा कमान

भारतीय नौसेना की ताकत केवल समुद्र में तैरते युद्धपोतों, पनडुब्बियों और विमानवाहक...