Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ आईपीएस संजय गुंज्याल राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

आईपीएस संजय गुंज्याल राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

संजय गुंज्याल 1997 बैच उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। विभिन्न जनपदों और रेंज में सेवा के उपरान्त हरिद्वार पूर्ण कुंभ मेला के सफल आयोजन हेतु वे ताम्र पत्र से सम्मानित हो चुके है। संजय गुंज्याल को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक, प्रधानमंत्री जीवन-रक्षा पदक, संयुक्त राष्ट्र और राज्य अतिविशिष्ट-सेवा जैसे विभिन्न पदक और इस वर्ष आईजी आईटीबीपी के रूप में किए जा रहे, उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत डीजी आईटीबीपी इन्सिग्निया गोल्ड डिस्क से भी सम्मानित किया गया है।

आईटीबीपी में अति कठिन क्षेत्रों में तैनाती के दौरान, उनकी असाधारण सेवा के दृष्टिगत उनको विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया, जिसे आईटीबीपी के रेजिंग डे परेड के दिन भारत के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा भुवनेश्वर, ओडिशा में अलंकृत किया गया।

संजय गुंज्याल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। संजय गुंज्याल की गिनती उत्तराखंड के तेज तर्रार अधिकारियों में होती है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले दस आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई थी। तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा बनाया गया था। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संजय गुंज्याल ने उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles