Sunday , 6 September 2026
Home ताज़ा ख़बर हवाई सर्वेक्षण कर सीएम योगी ने अयोध्या में देखा श्रद्धालुओं का सैलाब, अप्रत्याशित वृद्धि देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

हवाई सर्वेक्षण कर सीएम योगी ने अयोध्या में देखा श्रद्धालुओं का सैलाब, अप्रत्याशित वृद्धि देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

प्रयागराज में जब से महाकुम्भ शुरू हुआ है तब से अयोध्या में भी श्रृद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। बीते कुछ दिनों से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में भक्त प्रतिदिन श्री रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए मुख्यमंत्री लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

हवाई सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने, यातायात को सुचारू बनाए रखने और सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है, जिससे भक्तों को बिना किसी कठिनाई के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles