प्रयागराज में जब से महाकुम्भ शुरू हुआ है तब से अयोध्या में भी श्रृद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। बीते कुछ दिनों से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में भक्त प्रतिदिन श्री रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए मुख्यमंत्री लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
हवाई सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने, यातायात को सुचारू बनाए रखने और सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है, जिससे भक्तों को बिना किसी कठिनाई के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है।


Leave a comment