Home देश-विदेश केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- नशा तस्करों को दंडित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है मोदी सरकार
देश-विदेशताज़ा ख़बर

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- नशा तस्करों को दंडित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है मोदी सरकार

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पैसे के लालच में युवाओं को नशे की अंधेरी खाई में धकेलने वाले नशा तस्करों को दंडित करने में मोदी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि “सरकार का संकल्प नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए कठोर और सावधानीपूर्वक जांच के साथ नशीली दवाओं के खतरे से लड़ना है।”

गृह मंत्री ने कहा कि ‘ऊपर से नीचे’ और ‘नीचे से ऊपर तक’ जांच की अचूक रणनीति के परिणामस्वरूप भारत भर में 12 अलग-अलग मामलों में 29 नशा तस्करों को अदालतों ने दोषी ठहराया है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता इसी दृष्टिकोण का प्रमाण है। मादक पदार्थों के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुसरण में, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

उन्होंने कहा कि ये सजाएं अदालतों के समक्ष दायर मामलों के सफल अभियोजन को सुनिश्चित करने के लिए ब्यूरो के समर्पण का उदाहरण हैं। ब्यूरो प्रधानमंत्री के 2047 तक नशा मुक्त भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए लगातार काम कर रहा है।

वह नशीली दवाओं के खिलाफ लड़ाई में लोगों का समर्थन चाहता है। मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में जानकारी ब्यूरो के मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर गोपनीय रूप से प्रदान की जा सकती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...