Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अनिल बलूनी ने चमोली जनपद में विकास को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाक़ात, केंद्र से की 543 करोड़ रूपये की योजनाओं की मांग
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

अनिल बलूनी ने चमोली जनपद में विकास को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाक़ात, केंद्र से की 543 करोड़ रूपये की योजनाओं की मांग

गढ़वाल से लोक सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की। उन्होंने अमित शाह को गढ़वाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे चमोली जनपद के सीमांत क्षेत्र में कनेक्टिविटी एवं विकास योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए लगभग 543 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का प्रतिवेदन सौंपा।

गृह मंत्री ने इस पर आश्वस्त करते हुए कहा कि गढ़वाल के सीमांत क्षेत्रों में विकास योजनाओं पर जल्द से जल्द निर्णय लेकर आगे बढ़ेंगे।

गढ़वाल सांसद ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमांत गांव को देश के पहले गांव के नाम का दर्जा दिया है और वाइब्रेंट विलेज जैसी योजनायें बना कर बोर्डर विलेज में विकास को एक नया आयाम भी दिया है। उत्तराखंड से उनका सदैव ही विशेष लगाव रहा है। उनके विजन को जमीन पर उतारने के लिए हम सब कृत संकल्पित हैं।

लोक सभा चुनाव के दौरान सांसद बलूनी ने गढ़वाल की जनता से सीमांत क्षेत्रों में विकास को गति देने का वादा किया था और गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि गढ़वाल के विकास की चिंता उनकी है।

इसी कड़ी में आज अनिल बलूनी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से विकास योजनाओं को लेकर मुलाक़ात की जिस पर उन्होंने जल्द ही गढ़वाल के सीमांत क्षेत्र में विकास की रफ़्तार गति को तेज गति देते हुए प्रतिवेदित विकास योजनाओं पर काम शुरू करने का भरोसा दिया।

अनिल बलूनी ने गढ़वाल के सीमांत क्षेत्रों में विकास की चिंता करने और विकास योजनाओं पर शुरू करने के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के आश्वासन के लिए उनके प्रति विशेष आभार प्रकट किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...