Home उत्तराखंड न्यूज़ पंतनगर किसान मेले में होंगे किसानों हेतु विशेष आकर्षण
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरसरोकार

पंतनगर किसान मेले में होंगे किसानों हेतु विशेष आकर्षण

पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में 117वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 7 से 10 मार्च 2025 के मध्य किया जा रहा है, जिसमें किसानों हेतु विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी

पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी पार्क में लगाये जाने वाले इस चार-दिवसीय मेले में चारों दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। निदेशक प्रसार शिक्षा, डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने बताया कि मेले के प्रमुख आकर्षणों में 7-8 मार्च 2025 को फल-फूल, शाक-भाजी एवं परिरक्षित पदार्थ की प्रदर्शनी व प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

इसी दिन अपरान्ह 2ः00 बजे शैक्षणिक डेयरी फार्म, नगला पर संकर बछियों की नीलामी तथा 8 मार्च 2025 को मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता अपराह्न 3ः00 बजे आयोजित की जायेगी।

7-9 मार्च 2025 कृषक वैज्ञानिक संवाद/कृषक गोष्ठी अपराह्न 3ः00 बजे आयोजित की जायेगी। 9 मार्च को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय के परिसर में पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

मेले के अंतिम दिन 10 मार्च 2025 को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह गांधी हाल में अपराह्न 3ः00 बजे से आयोजन किया जायेगा, जिसमें मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं मेले में लगे स्टालों को उनके प्रदर्शन हेतु मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

किसान मेले के लिए फर्मों द्वारा पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है। डा. क्वात्रा ने बताया कि किसान मेले को स्वच्छ बनाने एवं पॉलीथीन मुक्त रखने में सहयोग करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...