उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव-2025 का हुआ भव्य समापन, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत

उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव-2025 का हुआ भव्य समापन, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय समुदायों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को प्रतिवर्ष आयोजित करने की घोषणा की गई थी। यह पहल जनजातीय विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान के आयोजित उत्तराखण्ड जनजातीय महोत्सव-2025 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने गणेश जोशी ने देशभर के विभिन्न जनजाति समाज के बनाए गए उत्पादों पर आधारित स्टॉलों का भी अवलोकन किया और उनकी सराहना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उड़ीसा जनजाति के कलाकारों के साथ सांस्कृतिक नृत्य भी किया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम के भव्य और सफल आयोजन के लिए राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय समुदायों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को प्रतिवर्ष आयोजित करने की घोषणा की गई थी। यह पहल जनजातीय विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जनजातीय समुदायों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “पीएम जनमन” और “धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान” जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ये योजनाएं जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि जनजातीय विकास के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए ऐसे महोत्सवों का आयोजन आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों से जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने और अपनाने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जनजातीय शोध संस्थान और उनकी पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और भव्य तरीके से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक खजान दास, अध्यक्ष श्रम बोर्ड कैलाश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया, अपर निदेशक योगेन्द्र रावत, कार्यक्रम संयोजक और समन्वयक राजीव सोलंकी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this