Home अतुल्य उत्तराखंड उत्तराखण्ड में बनेगी विश्व की सबसे 300 मीटर ऊंची बंजी जंपिग
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनपर्यटन

उत्तराखण्ड में बनेगी विश्व की सबसे 300 मीटर ऊंची बंजी जंपिग

राज्य सरकार चाहती है कि विश्व की सबसे ऊंची जंपिंग 300 मीटर उत्तराखंड में बने, अभी तक विश्व में 260 मीटर की ही सबसे ऊंची बंजी जंपिंग है

देहरादून। प्रमुख सचिव नियोजन डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि उत्तराखण्ड में विश्व की सबसे ऊंची बंजी जंपिग शुरू होगी। क्वींस लैंड से लौटे प्रमुख सचिव नियोजन डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने यह खास जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन प्रदेश उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म में राज्य सरकार ने एक बहुत बड़ी पहल की है।

दुनिया में बंजी जमपिंग को इन्वेंट करने वाले ए जे हैकट अपनी टीम संग 21 अप्रैल को उत्तराखंड आ रहे है। राज्य सरकार चाहती है कि विश्व की सबसे ऊंची जंपिंग 300 मीटर उत्तराखंड में बने, अभी तक विश्व में 260 मीटर की ही सबसे ऊंची बंजी जंपिंग है। इसके साथ साथ अन्य बड़ी एडवेंचर कम्पनियों से भी संपर्क राज्य सरकार कर रही है।

इसी कड़ी में स्काई वॉक जो कि पूरे देश में कही नहीं है उसे उत्तराखंड में लाने पर भी राज्य सरकार का फोकस है। प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक कई विदेशी एक्सपर्ट से लगातार बातचीत जारी है। गढ़वाल कुमाऊं दोनों स्थानों के साथ साथ चम्पावत में भी नई एडवेंचर एक्टिविटी को लॉन्च किया जायेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...