Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में नदी में डूबी नाव, तीन की मौत, 12 लापता
उत्तर प्रदेशअतुल्य उत्तराखंडदेश-विदेश

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में नदी में डूबी नाव, तीन की मौत, 12 लापता

व रतनगंज के एक युवक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यह लोग शनिवार को आ रहे थे। शारदा नदी में तेज हवा के कारण संतुलन बिगड़ जाने से नाव पलट कर डूब गई जिसमें संजय निवासी रायपुर उसकी बहन खुशबू और एक लड़की को बाहर निकाल लिया गया तंबौर अस्पताल ले जाते डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया अन्य 12 लोगों की तलाश जारी है।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थाना तंबौर अंतर्गत रतनगंज गांव में एक युवक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों से भरी नाव के शनिवार को शारदा नदी में पलटकर डूब जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य अभी लापता हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव में महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोग सवार थे । नाव के पलटकर डूबने से हुई दुर्घटना में मारे गये तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गये हैं जबकि 12 अभी लापता है। प्रशासन गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटा है। खबर लिखे जाने तक तीन लोगों के शवों को गोताखोरों ने नदी से निकाल लिया है।

गांव रतनगंज के एक युवक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यह लोग शनिवार को आ रहे थे। शारदा नदी में तेज हवा के कारण संतुलन बिगड़ जाने से नाव पलट कर डूब गई जिसमें संजय निवासी रायपुर उसकी बहन खुशबू और एक लड़की को बाहर निकाल लिया गया तंबौर अस्पताल ले जाते डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया अन्य 12 लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस ने और जगह से भी गोताखोरों को इस क्षेत्र में लगाया है। पुलिस राहत का काम गांव वालों के सहयोग से कर रही है। कल शुक्रवार होली के अवसर पर रतनगंज गांव के एक युवक की होली खेलने के बाद शारदा नदी में नहाने में डूब कर मृत्यु हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार में यह सभी लोग आज शनिवार को रतनगंज गांव आ रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई पहचान मिलने...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...