Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड पौड़ी प्रशासन ने बिना पंजीकरण के कोटद्वार में चल रहे मदरसे को किया सील
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी प्रशासन ने बिना पंजीकरण के कोटद्वार में चल रहे मदरसे को किया सील

पौड़ी प्रशासन ने कोटद्वार में शासन से जारी निर्देशों के अनुरूप प्रशासन ने कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत ग्रास्टनगंज में संचालित एक मदरसे को सील कर दिया गया। उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी की अगुआई में शिक्षा विभाग व पुलिस की टीम ग्रास्टनगंज स्थित मदरसे में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की। जांच में मदरसा बिना पंजीकरण के संचालित होते पाया गया।

उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई कि मदरसा बगैर मान्यता के संचालित हो रहा था। इस कारण मदरसे को सील कर दिया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में संचालित अन्य मदरसों की भी जांच की जाएगी। बगैर मान्यता संचालित हो रहे मदरसों को सील किया जाएगा।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन से पहले से निर्देश जारी है कि क्षेत्र में जितने भी मदरसे संचालित हो रहे हैं, उनकी जांच की जानी है, क्योंकि की मदरसों का पंजीकरण होना आवश्यक है। मदरसों में बेसिक फैसिलिटी होना अनिवार्य है, उसी क्रम में टीम बनाकर उनकी जांच की गई है। जिसमें ग्रास्टनगंज में एक मदरसा संचालित होता पाया गया, जिसमें उसका पंजीकरण नहीं था। पंजीकरण ना होने के कारण उसे तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्रवाई की गई। एसडीएम की छापेमारी के दौरान कोटद्वार में मदरसे में 18 से 19 बच्चे पढ़ते हुए मिले।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...