Home अतुल्य उत्तराखंड दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, मंत्रिमंडल विस्तार के आसार
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, मंत्रिमंडल विस्तार के आसार

अग्रवाल के इस्तीफे के पीछे पिछले महीने बजट सत्र के दौरान उनकी विवादास्पद टिप्पणियों को माना जा रहा है, जिसके बाद उनके खिलाफ पद से हटाने की मांग उठने लगी थी। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संगठन ने भी उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया था।

उत्तराखंड के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का राजभवन से इस्तीफा मंजूर हो गया है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज दिल्ली दौरा है।जहां वे भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में मंत्रिमंडल के विस्तार और राज्य की राजनीतिक दिशा पर चर्चा होने की संभावना है।

प्रेमचंद अग्रवाल, जो ऋषिकेश विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और धामी सरकार में वित्त, संसदीय और शहरी विकास मंत्री थे, ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के पीछे पिछले महीने बजट सत्र के दौरान उनकी विवादास्पद टिप्पणियों को माना जा रहा है, जिसके बाद उनके खिलाफ पद से हटाने की मांग उठने लगी थी। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संगठन ने भी उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया था।

इस बीच, सीएम धामी का दिल्ली दौरा राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धामी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार पर चर्चा करेंगे। इस दौरे के बाद मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है।

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से ही उत्तराखंड में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। अब सीएम धामी का दिल्ली दौरा और पार्टी नेतृत्व से मुलाकात इस मामले में नई दिशा तय कर सकती है। राज्य की राजनीति में आगे क्या होगा, सभी की नजरें इस बैठक के परिणाम और नई घोषणा पर टिकी हुई हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...