Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार के बहादुरपुर जट गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
उत्तराखंड न्यूज़अतुल्य उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार के बहादुरपुर जट गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा क्षेत्र

 

गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा क्षेत्र

 

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट गांव में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। इस खूनी संघर्ष में पूर्व प्रधान विकास कुमार से जुड़े एक व्यक्ति राजन कुमार पुत्र गोपाल निवासी बहादरपुर जट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष जतिन चौधरी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

गौर हो कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस के आला अधिकारियों ने गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार और जतिन चौधरी के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। करीब 5 महीने पूर्व दोनों पक्ष में विवाद हुआ था, जिसमें विकास कुमार ने जतिन चौधरी पर घर पर आकर फायरिंग का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।

जतिन चौधरी ज्वालापुर से बहादुरपुर जट अपने गांव लौट रहा था। रेलवे फाटक के पास दोनों पक्षों का आमना सामना हो गया। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई की गोलियां चलने लगी। बताया जा रहा है दोनों पक्षों ने कई राउंड फायरिंग की। जिसमें पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा। विकास कुमार के पक्ष के राजन को गोली लग गई। जबकि जतिन चौधरी के पेट में गोली लगी। राजन को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जबकि गंभीर रूप से घायल जतिन चौधरी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। राजन सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। घटना की सूचना पर पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। विवाद को देखते हुए आसपास के थाना कोतवाली पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। एसपी देहात शेखर सुयाल और लक्सर सीओ नताशा सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई। पुलिस कप्तान परमेंद्र सिंह डोभाल ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गांव में एहतियातन तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में पूरी तरह जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...