उत्तराखण्ड बनने के बाद चंपावत में पहली बार नशा तस्कर का एनकाउंटर, एसओजी ने बरामद की 190 ग्राम स्मैक

उत्तराखण्ड बनने के बाद चंपावत में पहली बार नशा तस्कर का एनकाउंटर, एसओजी ने बरामद की 190 ग्राम स्मैक

उत्तराखंड को अवैध नशा और ड्रग मुक्त प्रदेश बनाने के लिए पुलिस जोर-शोर से अभियान चला रही है। अभी तक राज्य के मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों के एनकाउंटर हो रहे थे। अब पहली बार पहाड़ी जिले चंपावत में नशा तस्करों का एनकाउंटर हुआ है।

उत्तराखंड को अवैध नशा और ड्रग मुक्त प्रदेश बनाने के लिए पुलिस जोर-शोर से अभियान चला रही है। अभी तक राज्य के मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों के एनकाउंटर हो रहे थे। अब पहली बार पहाड़ी जिले चंपावत में नशा तस्करों का एनकाउंटर हुआ है।
ताजा मामले में चंपावत जिले के बनबसा थाना क्षेत्र में एसओजी और बनबसा थाना पुलिस के साथ नशा तस्कर की मुठभेड़ हुई है। पुलिस के अनुसार बीती देर रात हुई इस मुठभेड़ में तस्कर द्वारा भागने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। इसके जवाब में एसओजी और पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में नानकमत्ता निवासी नशा तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। एसओजी ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 190 ग्राम स्मैक और तमंचा भी बरामद हुआ है।
चंपावत जिले के बनबसा थाना क्षेत्र में एसओजी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में बनबसा पुलिस की स्मैक तस्कर से जगबुड़ा पुल से लगे इलाके में मुठभेड़ हुई है। इसमें स्मैक तस्कर ने पुलिस के ललकारने पर भागने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि इस दौरान एसओजी और पुलिस टीम पर नशा तस्कर ने फायर झोंके हैं। इस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चलाई गोली से नानकमत्ता निवासी स्मैक तस्कर पैर में गोली लगी और वो घायल हुआ है। एसओजी टीम ने घायल स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर इलाज के लिए टनकपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
चंपावत जिले में स्मैक तस्कर के एनकाउंटर का यह पहला मामला सामने आया है। इससे पूर्व उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जनपदों में नशा तस्करों के खिलाफ एनकाउंटर हो चुके हैं। एसओजी और पुलिस की नशा तश्कर के साथ मुठभेड़ सोमवार की मध्य रात्रि लगभग डेढ़ बजे हुई। एसओजी टीम इंचार्ज लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में मिली सूचना पर बनबसा थाना पुलिस के साथ चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान खटीमा की तरफ से आई बाइक को जब एसओजी टीम ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने बाइक को जगबूड़ा पुल से आगे हड्डी नदी की तरफ दौड़ा दिया।
पुलिस के अनुसार एसओजी टीम और पुलिस ने पीछा करने पर उक्त व्यक्ति बाइक छोड़ नदी की तरफ भागने लगा। खुद को पुलिस के चंगुल से बचाने के लिए उसने व्यक्ति ने एसओजी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एसओजी और पुलिस की जवाबी फायरिंग में नशा तस्कर घायल हो गया। उसे मौके पर ही एसओजी टीम ने दबोच लिया।
पुलिस और एसओजी के प्राप्त जानकारी अनुसार स्मैक तस्कर की पहचान मंगत सिंह उर्फ मंगी निवासी गिद्धौर नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। एसओजी की इस कार्रवाई में नशा तस्कर से 190 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। फिलहाल घायल स्मैक तस्कर का इलाज टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घायल स्मैक तस्कर से पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा पूछताछ की गई है। नशा तस्कर को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में एसओजी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह जगवाण और उनकी टीम के साथ बनबसा थाना पुलिस टीम मौजूद रही। चंपावत के एसपी नशा तस्कर के इस एनकाउंटर और गिरफ्तारी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी जानकारी देंगे।
गौरतलब है कि 11 मार्च को थाना बनबसा जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 07.98 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। 21 फरवरी को थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत होटल व ढाबों की चेकिंग कर शराब पिलाने व शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया था। तब 13 व्यक्तियों का उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 3250 रुपये का जुर्माना वसूला गया था।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this