उत्तराखंड को मिले 18 नए ड्रग निरीक्षक, आयुक्त ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड को मिले 18 नए ड्रग निरीक्षक, आयुक्त ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए कार्य कर रही है। हाल ही में कई अन्य विभागों में भी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज की गई है। 18 नए ड्रग निरीक्षकों की तैनाती से राज्य में स्वास्थ्य विभाग को एक नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से रिक्त चल रहे ड्रग निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) पदों पर आखिरकार नियुक्तियां हो गई हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने मंगलवार को 18 नए ड्रग निरीक्षकों की नियुक्ति पर मोहर लगा दी। इन नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिससे प्रदेश में दवा मानकों की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
राज्य में स्वास्थ्य विभाग लंबे समय से ड्रग निरीक्षकों की कमी से जूझ रहा था, जिससे कई क्षेत्रों में दवा नियंत्रण और गुणवत्ता जांच प्रभावित हो रही थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई। इसी कड़ी में 18 ड्रग निरीक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया, जिससे औषधि प्रशासन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
प्रदेश में औषधि नियंत्रण विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों को प्राथमिकता दी गई। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन पदों को भरने के लिए प्रक्रिया गतिमान थी, लेकिन विभिन्न कारणों से इसमें विलंब हो रहा था। हाल ही में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई और अब 18 नए ड्रग निरीक्षकों को नियुक्त किया गया हैस इन नए ड्रग निरीक्षकों की नियुक्ति से प्रदेश में दवा निर्माण, वितरण और गुणवत्ता नियंत्रण को और बेहतर बनाया जा सकेगा। ड्रग निरीक्षक राज्य में फार्मेसी, मेडिकल स्टोर्स और दवा कंपनियों की निगरानी रखते हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि बाजार में मिल रही दवाएं मानकों के अनुरूप हों।
स्वास्थ्य सचिव ने जताई उम्मीद स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि “राज्य में औषधि प्रशासन को मजबूत करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल दवा की गुणवत्ता की निगरानी मजबूत होगी, बल्कि प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।” उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विभाग इसी तरह रिक्त पदों को भरने के लिए कार्य करता रहेगा।

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम
उत्तराखंड सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए कार्य कर रही है। हाल ही में कई अन्य विभागों में भी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज की गई है। 18 नए ड्रग निरीक्षकों की तैनाती से राज्य में स्वास्थ्य विभाग को एक नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

किसे कहां मिली नियुक्ति
1-हरीश सिंह बागेश्वर
2-पंकज पंत अल्मोड़ा
3-पूजा रानी उधमसिंहनगर
4-निधि शर्मा देहरादून
5-विनोद जगूड़ी उत्तरकाशी
6-शुभम कोटनाला पौड़ी
7-पूजा जोशी नैनीताल
8-हार्दिक भट्ट टिहरी
9-गौरी कुकरेती देहरादून
10-हर्षिता नैनीताल
11-अर्चना उप्पल देहरादून
12-निधी रतूडी टिहरी
13-मौ. ताजीम नैनीताल
14-सीमा बिष्ट चौहान चमोली
15-मेघा पौडी
16-निशा रावत चमोली
17-अमित कुमार आजाद देहरादून
18- ऋषभ धामा हरिद्वार

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this