Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश गरीब कैदी जुर्माने या जमानत बांड के लिए सरकार से ले सकते हैं पैसा
देश-विदेशताज़ा ख़बर

गरीब कैदी जुर्माने या जमानत बांड के लिए सरकार से ले सकते हैं पैसा

गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने वर्ष 2023 में ‘गरीब कैदियों को सहायता’ योजना शुरू की थी। इस योजना को लागू करने के तहत राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए जून 2023 में विस्तृत ‘दिशानिर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया’ जारी की गई थी।

बंडी संजय कुमार ने कहा कि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए 20-20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। इसका उद्देश्य उन गरीब कैदियों को राहत प्रदान करना है, जो जुर्माना न चुकाने या जमानत पर रिहाई के लिए बांड प्रस्तुत करने में असमर्थ होने के कारण जेल से रिहा नहीं पा रहे हैं।

इसके लिए राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय नोडल एजेंसी (सीएनए) खाते के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि 12 राज्यों ने सीएनए खाते से 22,84,451/- रुपये की धनराशि निकाली है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles