Home ताज़ा ख़बर छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के सरकारी और निजी आवास पर CBI की रेड
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के सरकारी और निजी आवास पर CBI की रेड

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर में सरकारी और भिलाई स्थित निजी आवास पर CBI का छापा पड़ा है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर में सरकारी और भिलाई स्थित निजी आवास पर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का छापा पड़ा है। सूत्रों की मानें तो महादेव सट्टेबाजी, शराब और कोयला घोटाले के मामलों से संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके सहयोगियों के घर भी सीबीआई की टीम पहुंची है। मुख्यमंत्री रहने के दौरान भूपेश के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा के घर भी जांच की जा रही है।

भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव के घर भी सीबीआई की टीम पहुंची हुई है। जानकारी के अनुसार सीबीआई की चार टीमें आज सुबह रायपुर से निकली थीं। एक टीम रायपुर में पाटन विधायक भूपेश बघेल के घर पहुंची। बाकी तीन टीमें भिलाई गईं। भिलाई में पदुम नगर, सेक्टर 5 और सेक्टर 9 में दो अन्य जगहों पर भी छापे मारे गए। सीबीआई की टीमें पूरी तैयारी के साथ आई थीं। उन्होंने आते ही घरों को घेर लिया और किसी को भी अंदर-बाहर जाने नहीं दिया। घरों में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

महादेव सट्टेबाजी मामले में सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल, विधायक देवेंद्र यादव, विनोद वर्मा, ओएसडी मनीष बंछोर, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आईपीएस आरिफ़ शेख़, आईपीएस अभिषेक पल्लव, एएसपी संजय ध्रुव ,एएसपी अभिषेक माहेश्वरी और दो सिपाही नकुल-सहदेव के यहां दबिश दी गई है।

जानकारी के मुताबिक सीबीआई की 10 से अधिक टीमें 26 मार्च की तड़के रायपुर से निकली थीं। एक टीम रायपुर स्थित भूपेश बघेल के घर पहुंची। इसके बाद बाकी टीमें भूपेश बघेल के भिलाई तीन पदुम नगर स्थित घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित बंगले, आईपीएस अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित बंगले और उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर पहुंचीं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...