Tuesday , 15 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड उत्तराखण्ड के तीन जिलों में बारिश के आसार
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखण्ड के तीन जिलों में बारिश के आसार

पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लेकिन प्रदेश में आज मौसम करवट बदल सकता है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज कई पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लेकिन प्रदेश में आज मौसम करवट बदल सकता है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज कई पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। बारिश खेती किसानी के लिए अच्छा साबित हो सकती है।

गौर हो कि बीते दिनों से प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। यहां दिन में चटख धूप खिलने से पारे में लगातार इजाफा हो रहा है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 मार्च यानि आज सीमांत जनपद चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में बारिश का अंदेशा जताया गया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में दिन चढ़ते ही तेज धूप निकल रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। उत्तराखंड में गर्मी की चुभन बढ़ने लगी है। पर्वतीय अंचलों और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के कारण चटख धूप निकले से पारा लगातार बढ़ रहा है। लोग दिन से समय घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। लेकिन आज मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं बारिश काश्तकारों को भी राहत दे सकती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles