युवा सकारात्मक रूप से राजनीति में भाग लें: हरविंद्र कल्याण

युवा सकारात्मक रूप से राजनीति में भाग लें: हरविंद्र कल्याण

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याणा ने युवाओं से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा युवा सकारात्मक रूप से राजनीति में भाग लें और देश के विकास में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। इस सपने को साकार करने और भारत को जगत गुरु बनाने की दिशा में सभी युवाओं को अपनी भागीदारी निभानी होगी।

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याणा ने युवाओं से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा युवा सकारात्मक रूप से राजनीति में भाग लें और देश के विकास में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। इस सपने को साकार करने और भारत को जगत गुरु बनाने की दिशा में सभी युवाओं को अपनी भागीदारी निभानी होगी।

हरविंद्र कल्याण आज नेहरू युवा केंद्र संगठन हरियाणा मंडल द्वारा हरियाणा विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में शिरकत करने वाले युवक व युवतियों को संबोधित कर रहे थे। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि संसद व विधानसभा को लोकतंत्र का मंदिर कहते हैं, जिसमें देश व प्रदेश के कानून बनाने के साथ-साथ नीतियां तय करने व विकास कार्यों का खाका तैयार किया जाता है। यहीं पर देश व प्रदेश के विकास कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए बजट भी निर्धारित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक देश, एक विधायिका का सपना है, जिसे पूरा करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में जल्द ही देश के अलावा हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने में युवाओं, महिलाओं, पंचायतों व को-ऑपरेटिव सोसाइटी के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के 11 संकल्प भारत के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की एक शक्तिशाली शपथ हैं। ये हमें याद दिलाते हैं कि संविधान एक स्थिर दस्तावेज नहीं, बल्कि एक जीवंत ढांचा है जो हर भारतीय से सक्रिय भागीदारी की मांग करता है।

इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र हरियाणा के निदेशक डा. गुरमेल सिंह बाजवा ने विधानसभा के स्पीकर श्री हरविंद्र कल्याण का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में निमिशा सूर्यवंशी रही अव्वल

कार्यक्रम में निमिशा सूर्यवंशी ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह से भूमिका ने दूसरा और दक्षिता गुलिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र हरियाणा के निदेशक डा. गुरमेल सिंह बाजवा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के 87 युवक व युवतियों ने भागीदारी कर भारत के संविधान के 75 वर्ष-अधिकारियों का सफर, कर्तव्य एवं प्रगति-संविधान दिवस के 11 संकल्प पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि  पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रतिभागी 2 से 3 अप्रैल को दिल्ली स्थित लोकसभा में होने वाले विकसित भारत युवा संसद में शिरकत करेंगे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this