Home उत्तर प्रदेश बरेली में अब दंगा नहीं, सब चंगा, सपा मुखिया को गोबर से आती है दुर्गंधः योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

बरेली में अब दंगा नहीं, सब चंगा, सपा मुखिया को गोबर से आती है दुर्गंधः योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली से स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा मुखिया को गोबर से दुर्गंध आती है। इनकी असलियत यही है, क्योंकि ये गोमाता को कसाइयों के हवाले करते थे। हमने कसाइयों को जहन्नुम भेजा तो इनको परेशानी हुई। योगी ने कहा कि हमारी सरकार गो संरक्षण का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली से स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा मुखिया को गोबर से दुर्गंध आती है। इनकी असलियत यही है, क्योंकि ये गोमाता को कसाइयों के हवाले करते थे। हमने कसाइयों को जहन्नुम भेजा तो इनको परेशानी हुई। योगी ने कहा कि हमारी सरकार गो संरक्षण का काम कर रही है।
सीएम योगी ने कहा कि अब बरेली बदल चुका है। यह वही बरेली है, जहां 2017 के पहले दंगे हुआ करते थे। पिछले आठ वर्षों में यहां एक भी दंगा नहीं हुआ। बरेली में अब दंगा नहीं, सब चंगा है। दंगाई अब चूहे की तरह बिलबिलाते हैं, लेकिन बिल से बाहर निकलने का दुस्साहस नहीं कर पाते। उन्हें मालूम है कि दंगा करेंगे तो दुष्परिणाम क्या होगा। बाप-दादा ने जो कमाई की है, वो सब एक झटके में सरकार जब्त करके गरीबों में बांटने का काम करेगी। बरेली दंगा सिटी नहीं, अब स्मार्ट सिटी की पहचान बना चुकी है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि निराश्रित गोवंश समाजवादी पार्टी की देन है। इन लोगों ने गायों को लावारिस छोड़ दिया था। सपा मुखिया को गोबर से दुर्गंध आती हैं। इनको अपने कृत्यों से दुर्गंध नहीं आती। इनकी असलियत यही है, क्योंकि ये गोमाता को कसाइयों के हवाले करते थे। हमने कसाइयों को जहन्नुम भेजा तो इनको परेशानी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे मंत्री गो संरक्षण कर रहे हैं। प्रदेश में 7700 निराश्रित गो आश्रय स्थल बनवाए। गो संरक्षण के माध्यम से गोमाता का पुण्य कमाओ और अनुदान भी पाओ। एक गोवंश को पालने पर 1500 रुपये महीना उपलब्ध कराएंगे।
मुख्यमंत्री योगी के आगमन पर शहर में अभेद सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि जिले को नौ सुपरजोन, 20 जोन और 50 सेक्टर में बांटा गया है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान संवेदनशील स्थलों की निगरानी से लेकर यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

बरेली को नाथनगरी की दी पहचान
उन्होंने कहा कि बरेली विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर का नया मॉडल दे रहा है। पिछली सरकार ने बरेली को झुमका से जोड़ा था। हमने बरेली को नाथनगरी के रूप से नाथ कॉरिडोर देकर पुरानी पहचान दिलाने का काम किया है। विकास के नए मॉडल के रूप में बरेली को आगे बढ़ाया जा रहा है। यहां निवेश आ रहे हैं। इंडस्ट्री लग रही है। बरेली दंगा सिटी नहीं, अब स्मार्ट सिटी की पहचान बना चुकी है।

वनमंत्री बोले- योगी जी सब पर भारी, अयोध्या-काशी के बाद मथुरा की बारी
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बरेली कॉलेज मैदान में पहुंचे। पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर वनमंत्री अरुण सक्सेना ने नारा लगाया कि योगी जी आप सब पर भारी, अयोध्या, वाराणसी के बाद मथुरा की बारी। वनमंत्री ने सरकार के कार्यों को गिनाते हुए युवाओं से कहा कि नौकरी देने वाला बनो। मंच पर उनके साथ बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, श्रम मंत्री अनिल राजभर, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व बरेली जिले के प्रभारी जेपीएस राठौर भी मौजूद रहे। बरेली के बाद मुख्यमंत्री योगी ने नवाबगंज पहुंचकर अधकटा नजराना में अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया।

बरेली कॉलेज मैदान समेत चार अस्पतालों में बने सेफ हाउस
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल बरेली कॉलेज मैदान पर एक सेफ हाउस बनाया गया। मिशन हॉस्पिटल, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज, सीएचसी नवाबगंज में भी एहतियातन सेफ हाउस बनाए गए। वहां संबंधित ग्रुप का रक्त, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं आदि की उपलब्धता है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई पहचान मिलने...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...