उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जनपद के उफराई देवी मंदिर में प्रतिदिन पहुंच रहे सैकड़ों भक्त

उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जनपद के उफराई देवी मंदिर में प्रतिदिन पहुंच रहे सैकड़ों भक्त

 उफराई देवी विकास समिति के तत्वाधान में उफराई देवी मंदिर में चल रही मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिदिन मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना संपंन की जा रही है। प्रतिदिन दर्शनों के लिए पहुंच रहे सैकड़ों भक्तजनों से मंदिर में रौनक बनी हुई है।

उफराई देवी विकास समिति के तत्वाधान में उफराई देवी मंदिर में चल रही मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिदिन मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना संपंन की जा रही है। प्रतिदिन दर्शनों के लिए पहुंच रहे सैकड़ों भक्तजनों से मंदिर में रौनक बनी हुई है।
भरदार क्षेत्र के दरमोला गांव स्थित उफराई देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तीसरे दिन भी ब्राह्मणों ने गणेश पूजा, पंचाग पूजा, सर्वतो भद्र पूजन समेत नित्य पूजा एवं वैदिक मंत्रों के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। मां उफराई की मूर्ति को अन्नाधिवास, जलाधिवास, घृताधिवास, पुष्पाधिवास, लक्ष्मीधिवास, सयनाधिवास में रखा जा रहा है। ताकि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जा सके। भरदार क्षेत्र के आठ गांव दरमोला, डुंगरी, स्वीली-सेम, तरवाडी, जवाड़ी, उत्यासू, रौठिया, कोटली के सहयोग से यह अनुष्ठान संपंन हो रहा है। वहीं उफराई देवी नवनिर्मित मंदिर में नई मूर्ति की स्थापना होने से क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में भक्तजन माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। इन दिनों माता के जयकारों से क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। बजरंगबली की मूर्ति मंदिर में स्थापित कर दी गई है। क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए नियमित पाठ किया जा रहा है। डुंगरी, रौठिया एवं उत्यासू की कीर्तन मंडलियों की ओर से माता के विभिन्न कीर्तन भजनों से मंदिर की रौनक को बढ़ा दिया। इस दौरान कई महिलाओं पर नर रूप में देवता भी अवतरित होकर भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। आठवें दिन जौ-तिल व घी हवन एवं मंदिर का शुद्धिरकरण किया जाएगा। नवें दिन प्रसाद के रूप में वितरित की जाएगी।
उफराई देवी विकास समिति के उपाध्यक्ष विक्रम पंवार एवं कोषाध्यक्ष देवराज सिंधवाल ने बताया कि नवनिर्मित उफराई देवी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचकर मां का आशीर्वाद ले रहे हैं। मंदिर में प्रतिदिन कीर्तन मंडलियां भी अपनी प्रस्तुतियां दे रही हैं। बताया कि पांच अप्रैल को मंदिर में शुद्धिकरण को लेकर जौ-तिल व घी से हवन किया जाएगा। छह अप्रैल को प्रसाद वितरण के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक भक्तों से मंदिर पहुंचने की अपील की है। समिति के उपाध्यक्ष विक्रम पंवार, सचिव देव सिंह रावत, कोषाध्यक्ष देवराज सिंधवाल, आचार्य वेदप्रकाश डिमरी, विजय प्रकाश, हरेन्द्र डिमरी, प्रकाश डिमरी, मनोज डिमरी, बच्चीराम नौटियाल, पुजारी बृजमोहन डिमरी, प्रियांशु डिमरी, वीर सिंह, केवल सिंह, विजय सिंह, त्रिलोक सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this