Friday , 4 September 2026
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ को सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात; 800 एकड़ की आवासीय योजना की लांच
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेश-विदेश

लखनऊ को सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात; 800 एकड़ की आवासीय योजना की लांच

नवरात्रि में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के वासियों को बड़ा तोहफा दिया। सीएम योगी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की विकसित किए जा रहे मोहान रोड की अनंत नगर आवासीय योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि अच्छी आवासीय सुविधा देकर ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देना डबल इंजन सरकार की पहली प्राथमिकता है। 20 वर्ष के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अच्छी आवासीय योजना के शुभारंभ के अवसर पर लखनऊवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। उल्लेखनीय है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण लगभग 800 एकड़ क्षेत्र में सात हजार करोड़ रुपए की लागत से अनंत नगर आवासीय स्कीम लेकर आया है।

वहीं, इस योजना के साथ ही एक इंटीग्रेटेड टाउन प्लानिंग के तहत एजुकेशन हब स्थापित करने के लिए 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र आरक्षित किया गया है। सीएम योगी ने कहा कि योजना के अंतर्गत हाईराइज अपार्टमेंट से साथ प्लॉट भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी योजना के अंतर्गत की गई है, जो कि अत्यंत सराहनीय प्रयास है। कहा कि लोगों के जीवन में परिवर्तन हो, बेहतर आवासीय सुविधा प्राप्त हो, उनका जीवन और भी आसान हो इस दिशा में अनंत नगर आवासीय योजना की स्कीम फलदाई है तथा यह वन ट्रिलियन डॉलर के प्रदेश के सपने को सच करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्ष में अच्छी आवासीय सुविधा देने तथा ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने क्षेत्र में बड़े कदम बढ़ाए हैं। अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग तथा निर्धारित समयसीमा से पूर्व सस्ती आवासीय सुविधाओं को उपलब्ध कराना आज की आवश्यकता है। उस आवश्यकता के अनुरूप लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस कार्य को आगे बढ़ाया है। कहा कि वैसे तो एक हाई राइज बिल्डिंग के बनने में 5 से 10 वर्षों का समय लगता था। वहीं, आज कुछ ही महीनों में उसका स्ट्रक्चर खड़ा हो सकता है, जिससे लोगों को अच्छी आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी जा सकती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles