मां-बेटी को जिंदा जलाने का प्रयास करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

मां-बेटी को जिंदा जलाने का प्रयास करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

नैनीताल रामनगर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले तीन युवकों ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया था। इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शनिवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों के नाम दानिश उर्फ चीकू, इरफान और दानिश उर्फ दीनू है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

नैनीताल रामनगर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले तीन युवकों ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया था। इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शनिवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों के नाम दानिश उर्फ चीकू, इरफान और दानिश उर्फ दीनू है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोप है कि तीन दिन पहले इन तीन लोगों ने विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्ष कल्पना वर्मा के घर के पास एक मकान में सामने पेट्रोल डालकर आग लगाई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। इस दौरान आरोपियों ने वहां से गुजर ही महिला और उसकी नाबालिग बेटी को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों की सतर्कता के कारण मां-बेटी की जान बच गई थी।
इस मामले में विश्व हिंदू परिषद ने रामनगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई की मांग भी की थी। पुलिस ने भी पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, वे आरोपी शनिवार को पुलिस के हाथ आ गए। आरोप है कि तीन युवक नशे में थे। नशे में उन्होंने इलाके में जमकर उत्पात मचाया था। स्थानीय लोगों का आरोप था कि ये तीनों नशे के आदी युवक आए दिन आतंक मचाए रहते थे। इन लिए किसी के साथ भी मारपीट और गाली गलौज करना आम बात थी। अब तीनों अराजक तत्वों की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this