Home उत्तराखंड न्यूज़ कालेज प्रशासन से खफा छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में की तालाबंदी
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कालेज प्रशासन से खफा छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में की तालाबंदी

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि नए वक्फ बिल से वक्फ के काम में पारदर्शिता आएगी जो न्याय संगत है। उनका साफ कहना है कि राज्य बनने के बाद वक्फ की संपत्तियों और जमीनों में जो दो गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है वह हैरान करने वाली है। हजारों की संख्या में संपत्तियों बढ़ी है। राज्य बनने से पहले राज्य में वक्फ की 2078 संपत्तियां थी जो अब 5183 हो चुकी है। उनका कहना है कि भूमाफिया ने अगर सरकार अथवा निजी जमीनों पर कब्जा किया तथा देव स्थान की जमीन कब्जाई है तो उसे सरकार कब्जा मुक्त कराकर सरकार में निहित करेगी। यहंा यह भी उल्लेखनीय है कि भू माफिया द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा कर उसे वक्फ में शामिल किए जाने के भी कई मामले सामने आए हैं और यह जमीने अब न भू माफिया की रही है और न सरकार की। वक्फ की जमीन पर अगर कोई व्यक्ति गैर कानूनी ढंग से काबिज है तो उससे भी जमीन वापस ली जाएगी।

कालेज में हो रहे विकास कार्याे में हो रही लापरवाही के खिलाफ छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में तालाबंदी की।
शनिवार को डीएवी महाविघालय में छात्र संघ द्वारा प्राचार्य कार्यालय में तालाबंदी की गई तथा कॉलेज प्रशासन पर कॉलेज में हो रहे विकास कार्यों में हो रही लापरवाही पर रोष व्यक्त किया गया। छात्र संघ पदाधिकारियों ने बताया कि डीएवी महाविघालय के लाइब्रेरी के पुनर्निर्माण का कार्य विगत 2 सालों से गतिमान है प्राचार्य द्वारा मार्च अंत तक लाइब्रेरी को सुचारू करने का आश्वासन दिया गया किन्तु लचर रवैया के कारण छात्रों को आजतक भी रीडिंग रूम प्राप्त नहीं हुआ। जिस कारण सभी छात्र लाइब्रेरी के लाभ से वंचित हैं। पूर्व में भी लाइब्रेरी कार्यों में अनियमितता एवं कार्य में देरी के कारण छात्र संघ द्वारा समय समय पर महाविघालय प्रशासन को चेताया गया था। छात्र संघ पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में महाविघालय प्रांगण में सुविधा दी गई थी किन्तु विगत दो वर्षों से कॉलेज की स्थिति का जायजा लेने में भी महाविघालय प्रशासन नाकाम रहा जिस कारण आज छात्र संघ पदाधिकारी प्राचार्य कार्यालय पहुंचे एवं विरोध स्वरूप प्राचार्य की कुर्सी को कार्यालय के मुख्य द्वार पर रख दिया गया। छात्र संघ ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को लाइब्रेरी नहीं मिलती तब तक प्राचार्य कक्ष में अनिश्चितकाल के लिए तालाबंदी रहेगी। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, छात्र संघ महासचिव सुमित कुमार, उपाध्यक्ष अनुज शाह, गौतम राणा सहित अनेकों छात्र मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...