Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़  नेशनल गेम्स के लिए तैयार इन्फ्रास्ट्रक्चर ने तैयार किए जायेंगे ओलपिंब के लिए खिलाड़ी
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

 नेशनल गेम्स के लिए तैयार इन्फ्रास्ट्रक्चर ने तैयार किए जायेंगे ओलपिंब के लिए खिलाड़ी

उत्तराखंड में नेशनल गेम्स के लिए तैयार किए गए खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर से 2036 ओलंपिक के लिए खिलाड़ी तैयार किये जाएंगे। जिसके लिए उत्तराखंड खेल विभाग लिगेसी प्लान को तैयार कर रहा है। इसके तहत 2036 ओलंपिक के लिए उत्तराखंड से 30 से 40 खिलाड़ी तैयार करेगा।
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य ने खेल विभाग के लिगेसी प्लान को लेकर बैठक ली। उन्होंने इस मौके पर कहा हाल में उत्तराखंड में हुए ऐतिहासिक नेशनल गेम्स के लिए प्रदेश में तैयार हुए वार्ड क्लास खेल अवस्थापन विकास को प्रदेश की लिगेसी के रूप में देखा जा रहा है। इसके उपयोग से यह साबित भी होना चाहिए। उन्होंने कहा उत्तराखंड के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिगेसी प्लान को इस तरह से तैयार करना है। जिससे हम 10 साल बाद के लक्ष्यों पर अभी से काम करना शुरू कर सकें।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा हमारा लक्ष्य 2036 ओलंपिक में उत्तराखंड से 30 से 40 खिलाड़ियों को शामिल करना है। इसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी। इसके अलावा उन्होंने अगले राष्ट्रीय खेलों में भी उत्तराखंड को टॉप फाइव में पहुंचाने के लिए भी खिलाड़ियों को तैयारी करने के निर्देश दिए है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बैठक के बाद बताया हम लिगेसी प्लान में 23 खेल अकादमी बनाने जा रहे हैं। उनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र रखने वाले कोच अप्वॉइंट किये जाएंगे। इसके अलावा सहायक कोच भी होंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...