Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नकली नोट के साथ चार गिरफ्तार 29 हजार के नकली नकदी बरामद
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशपिथौरागढ़

नकली नोट के साथ चार गिरफ्तार 29 हजार के नकली नकदी बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर लगने वाले बाजारों में नकली नोट चलाने आये चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 29 हजार के नकली नोट व एक कार बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती  देर शाम थाना बलुआकोट पुलिस द्वारा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को मल्ली कुचिया धारचुला रोड पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार संदिग्ध रूप से सड़क पर खड़ी दिखी। गाड़ी की तलाशी ली गई और गाड़ी से समीर उल रहमान पुत्र अतीक उल रहमान निवासी चांद मौहल्ला दरियागंज दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 14 नोट, कुल 7000 रुपये, आसिफ पुत्र सकील निवासी चितलागेट चावड़ी बाजार दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 15 नोट, कुल 7500 रुपये, शोएब पुत्र शहनवाज हुसैन निवासी चितलागेट चावड़ी बाजार दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 14 नोट, कुल 7000 रुपये और नितिन पुत्र करन सिंह निवासी मुनस्यारी के कब्जे से 500 के कुल 15 नोट, कुल 7500 रुपये, कुल 29 हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लोग भारत-नेपाल सीमा से लगे बाजारों में नकली नोट चलाने के लिए आए थे। पुलिस ने मौके से आरोपियों की स्विफ्ट को भी सीज कर लिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles