Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर अश्विनी चौबे बोले, नीतीश को बनाया जाए उपप्रधानमंत्री
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

अश्विनी चौबे बोले, नीतीश को बनाया जाए उपप्रधानमंत्री

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासी बयानबाजी का दौर गर्म होता दिख रहा है। बिहार बीजेपी से नाराज चल रहे पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार को लेकर नया राग छेड़ दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर केंद्र की सरकार में जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही है। अश्विनी चौबे कहा कि देश के पीएम मोदी हैं, बिहार में राम-लक्ष्मण की जोड़ी है, नीतीश कुमार बिहार के सीएम हैं। वह 20 साल से सीएम हैं, नीतीश कुमार का ओहदा सीएम से बड़ा हो गया है।

अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार और मोदी की जोड़ी देश को दिशा दे रही है। एनडीए का लक्ष्य बिहार में 2025 का चुनाव जीतना है। मुझे लगता है कि बिहार की इच्छा है कि नीतीश कुमार को देश का उप-प्रधानमंत्री बनाया जाए। जेडीयू नेता अभिषेक झा ने कहा कि सभी के पास बोलने की आजादी है। अश्विनी चौबे ने अपनी बात की है, लेकिन बिहार की जनता को नीतीश कुमार का चेहरा पसंद है। उन्होंने बिहार के लोगों की सेवा की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles