Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड मे यूटिलिटी यमुना नदी में समाई, तीन की मौके पर मौत
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

उत्तराखंड मे यूटिलिटी यमुना नदी में समाई, तीन की मौके पर मौत

इस वाहन विकासनगर से परचून का सामान लेकर पुरोला- मोरी की तरफ जा रहा था, जो डामटा क्षेत्र में चामी के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी  में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु ही गई थी। एसडीआरएफ टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीनों व्यक्तियों के शवो को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया तथा अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

उत्तरकाशी की डामटा क्षेत्र के चामी में हुई दुर्घटना
राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी पहाड़ों से तो कभी तराई के इलाकों से दुखद खबर सामने आ रही है ताजा मामला जनपद उत्तरकाशी के डामटा क्षेत्रांतर्गत चामी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। एसडीआरएफ ने 3 व्यक्तियों के शव बरामद किए है।सोमवार को थाना पुरोला के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि डामटा  पास एक यूटिलिटी संख्या एचपी 17 जी 0319 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट बड़कोट से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मृतकों का नाम
1. नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।
2. प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल, निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।
3. अजय शाह पुत्र बरगी नाथ, निवासी चौबेया थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार। हाल पता- जीवनगढ़ थाना विकास नगर देहरादून।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...