श्री बद्रीनाथ धाम कपाट खोलने की तिथि घोषित

श्री बद्रीनाथ धाम कपाट खोलने की तिथि घोषित

श्री बद्रीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा सदस्य 21 अप्रैल शाम को डिम्मर से ऋषिकेश मंदिर समिति धर्मशाला /विश्राम गृह पहुंच जायेंगे तथा ऋषिकेश से 22 अप्रैल सुबह को राजदरबार नरेंद्र नगर पहुंचेगे।

• गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेंद्र नगर से शुरू होगी।
• आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी, श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी, रावल जी के साथ तेलकलश यात्रा विभिन्न पड़ावों के बाद 3 मई को पहुंचेगी श्री बद्रीनाथ धाम।
• 4 मई को प्रात: खुलेंगे श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट।

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर भगवान बद्रीविशाल के अभिषेक हेतु प्रयुक्त होनेवाले तिलों के तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा का शुभारंभ 22 अप्रैल राजदरबार नरेंद्र नगर से होगा तथा इसी दिन शाम को तेलकलश यात्रा श्री बद्रीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के रेलवे रोड ऋषिकेश चेला चेतराम धर्मशाला/ विश्राम गृह पहुंचेगी।

श्री बद्रीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा सदस्य 21 अप्रैल शाम को डिम्मर से ऋषिकेश मंदिर समिति धर्मशाला /विश्राम गृह पहुंच जायेंगे तथा ऋषिकेश से 22 अप्रैल सुबह को राजदरबार नरेंद्र नगर पहुंचेगे जहां सांसद/रानी माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर परंपरागत रूप से ओखली में तिलों को कूटकर हाथों से तेल पिरोकर चांदी के घड़े में रखेंगे। इसी दिन सायंकाल को राजा मनुजयेंद्र शाह तेल कलश को श्री बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे।

इस अवसर पर राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मुख्य वित्त अधिकारी आनंद सिंह, ओएसडी रमेश सिंह रावत अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता विपिन तिवारी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, राजदरबार के ओएसडी‍, राजपाल जड़धारी, महामंत्री भगवती प्रसाद डिमरी, गुलशन तलवार, प्रेमकिशोर नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी, सुरेश डिमरी, राकेश डिमरी राकुडी, दिनेश डिमरी, राजेंद्र डिमरी, विपुल डिमरी, मंदिर समिति पूर्व सदस्य हरीश डिमरी, सरोज डिमरी, प्रबंधक विशाल पंवार, प्रबंधक सोबन सिंह रावत, वेद किशोर नौटियाल शैलेन्द्र डिमरी, नरेश डिमरी, दिवाकर डिमरी, गोवर्धन डिमरी, प्रकाश डिमरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहेंगे।

23 अप्रैल प्रात: से ही श्री बद्रीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की चेला चेतराम धर्मशाला रेल्वे रोड ऋषिकेश में तेलकलश गाडू घडा की पूजा-अर्चना होगी तथा दिन तक श्रद्धालु दर्शन करेंगे एवं प्रसाद ग्रहण करेंगे। 23 अप्रैल अपराह्न को गाडूघड़ा मुनिकीरेती प्रवास हेतु प्रस्थान होगा।

तेलकलश 24 अप्रैल को प्रात: मुनिकीरेती से श्रीनगर (गढ़वाल) प्रवास हेतु पहुंचेगा 25 अप्रैल को तेलकलश श्रीनगर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर गांव प्रस्थान करेगा इसके पश्चात 29 अप्रैल तक तेलकलश श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर में प्रवास करेगा। 30 अप्रैल को तेलकलश यात्रा गरूड़ गंगा पाखी पहुंचेगी‌।

1 मई को तेलकलश यात्रा गरूड़ मंदिर पाखी से पूजा-अर्चना पश्चात श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी। मंदिर में पूजा-अर्चना भोग के बाद 2 मई को गाडू घड़ा एवं आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी श्री रावल अमरनाथ नंबूदरी जी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से योगबदरी पांडुकेश्वर प्रवास हेतु प्रस्थान करेगे।

‌3 मई शाम को सभी देव डोलियां पांडुकेश्वर से श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी, गाडू घड़ा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं रावल जी, बीकेटीसी अधिकारी कर्मचारी, डिमरी केंद्रीय पंचायत पदाधिकारी श्री बद्रीनाथ धाम को पहुंचेगे।

4 मई प्रात: 6 बजे विधिवत श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुलेंगे इसीके साथ श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा का शुभारंभ हो जायेगा। वहीं श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे तथा 27 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरवनाथ जी की पूजा होगी। 28 अप्रैल को बाबा केदारनाथ की पंचमुखी मूर्ति श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। विभिन्न पड़ावों से होकर बृहस्पतिवार 1 मई शायंकाल को श्री केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this