Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड मे यूटिलिटी यमुना नदी में समाई, तीन की मौके पर मौत
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

उत्तराखंड मे यूटिलिटी यमुना नदी में समाई, तीन की मौके पर मौत

उत्तरकाशी की डामटा क्षेत्र के चामी में हुई दुर्घटना
राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी पहाड़ों से तो कभी तराई के इलाकों से दुखद खबर सामने आ रही है ताजा मामला जनपद उत्तरकाशी के डामटा क्षेत्रांतर्गत चामी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। एसडीआरएफ ने 3 व्यक्तियों के शव बरामद किए है।सोमवार को थाना पुरोला के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि डामटा  पास एक यूटिलिटी संख्या एचपी 17 जी 0319 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट बड़कोट से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मृतकों का नाम
1. नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।
2. प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल, निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।
3. अजय शाह पुत्र बरगी नाथ, निवासी चौबेया थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार। हाल पता- जीवनगढ़ थाना विकास नगर देहरादून।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...