Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ डीजे बंद कराने को लेकर बवाल,एक पुलिस कर्मी का सिरफोड़ा, दुसरे की वर्दी फाड़ी
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

डीजे बंद कराने को लेकर बवाल,एक पुलिस कर्मी का सिरफोड़ा, दुसरे की वर्दी फाड़ी

Lavc60.9.100

प्रदेश की राजधानी देहरादून में देर रात  डीजे बंद कराने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों के साथ लोगों ने मारपीट की। इस दौरान एक कांस्टेबल की तो वर्दी भी फाड़ दी और दूसरे पुलिसकर्मी के सिर पर किसी चीज के वार किया गया, जिससे वो घायल हो गया। कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने हर्रावाला पुलिस स्टेशन में महिला-पुरुष समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार  देर रात को हर्रावाला इलाके में एक मंदिर में जागरण हो रहा था। इस दौरान काफी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिसकी शिकायत किसी व्यक्ति ने 112 नंबर पर की थी। ये शिकायत कांस्टेबल आशीष राठी ने दर्ज की थी। जिस व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की थी, उसने पुलिस को बताया था कि उनकी पांच दिन की बेटी है, जो डीजे की तेज आवाज से काफी परेशान हो रही है। शिकायत पर पुलिस स्टेशन हर्रावाला में तैनात आशीष राठी अपने साथी कांस्टेबल मंजीत सिंह के साथ जागरण में डीजे की आवाज कम कराने के लिए पहुंचे।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने डीजे मालिक विपुल से आवाज से कम करने को कहा और उसने कर भी दी। इसके बाद पुलिस वहां से चली गई। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद डीजे की आवाज फिर से बढ़ाई गई। पड़ोसी ने फिर से 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से शिकायत की।
दूसरी शिकायत मिलने पर कांस्टेबल आशीष राठी और मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और फिर से डीजे की आवाज कम करने को कहा। आरोप है कि पुलिस ने डीजे का संचालन कर रहे गोलू, सागर और निक्कू को आवाज कम करने को कहा। लेकिन वो लोग आवाज कम करने के बचाए पुलिस से बहस करने लगे।
आरोप है कि गोलू, सागर और निक्कू के अलावा जागरण समिति के अनिल, सौरव, अंकित पासवान, विनय पासवान सहित अन्य पुरुष और महिलाओं ने पहले तो पुलिस के साथ बहस भी और फिर दोनों के साथ गाली गलौज भी करने लगे। आरोप है कि सभी लोगों ने पुलिस को जान से मारने की धमकी भी दी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...