Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों ने किया ईडी कार्यालय पर प्रदर्शन
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों ने किया ईडी कार्यालय पर प्रदर्शन

देहरादून। बुधवार को नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर ईडी की चार्जशीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करके अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेज दिया।
अपने कार्यक्रानुसार कांग्रेसी कॉन्वेंट स्कूल तिराहे पर एकत्रित हुए, उसके बाद पैदल मार्च निकलते हुए क्रॉस रोड स्थित ईडी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। जहां पुलिस ने कांग्रेसियों को कार्यालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इससे नाराज कांग्रेसी बेरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता बैरियर लांघकर प्रवर्तन निदेशालय के गेट पर चढ़ गए और केंद्र सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेज दिया। कांग्रेस जनों का नेतृत्व कर रहे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाए कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सारी सीमाएं लांघकर कांग्रेस को निशाने में ले रही है। इस मौके पर कांग्रेस के संगठन मंत्री राजकुमार जयसवाल ने कहा कि  उन्होंने कहा सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर बेबुनियाद आरोप लगाकर ईडी उन्हें तलब कर रही है, ताकि जनता का ध्यान बांटा जा सके। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करने वाली है। इसलिए आज केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ कांग्रेसियों को सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...