Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रील बनाने के चक्कर में भागीरथी में बही महिला,तलाश जारी
उत्तराखंड न्यूज़

रील बनाने के चक्कर में भागीरथी में बही महिला,तलाश जारी

उत्तरकाशी। मणिकर्णिका में रील बनाने के चक्कर में भागीरथी नदी में बही महिला का अब तक कोई सुराग नही लगा है। एसआरएफ की टीम लापता महिला को तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि  हादसे के समय महिला की मासूम बच्ची भी थी। जो महिला को डूबते देख मम्मी-मम्मी… चिल्लाती रह गयी। जानकारी के अनुसार एक महिला मणिकर्णिका घाट पर नहाते समय अपना विडियो बनाने के लिए अपनी बेटी को अपना मोबाईल दिया था। बच्ची वीडियो बना ही रही थी कि इस बीच अचानक यह हादसा हो गया। अपनी आंखों के सामने मां को बहता देख बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...