Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारीः 10वीं में 90.77, 12वीं में 83.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं हुई पास
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूननैनीताल

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारीः 10वीं में 90.77, 12वीं में 83.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं हुई पास

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम अप्रैल महीने के तीसरे हफ्ते में ही जारी कर दिया गया है। राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने को लेकर इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल अंत में या मई महीने में जारी किए जाते थे। लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक कार्यक्रम को लेकर जो कैलेंडर जारी किया था, उसके हिसाब से ही बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं।

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए है। छात्र लंबे समय से इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।  छात्र उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

12वीं में देहरादून की अनुष्का राणा रही टॉपर, 10वीं में बागेश्वर के कमल चौहान ने किया टॉप

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामनगर से परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। 10वीं में 90.77 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है जबकि 12वीं में 83.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं क्लास में अनुष्का राणा टॉपर रही। उनको 98.60 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, 10वीं में बागेश्वर निवासी कमल चौहान ने टॉप किया है। कमल को 99.20 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।

टॉपर देहरादून की अनुष्का राणा के साथ ही केशव भट्ट दूसरे स्थान पर रहे हैं जबकि आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

बताते चलें कि, प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई थी और 11 मार्च तक चली थी. जिसके लिए प्रदेश भर में 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 1,245 परीक्षा केंद्रों में 165 को संवेदनशील श्रेणी और 5 को अति संवेदनशील केंद्र की श्रेणी में रखा गया था। 2,23,403 छात्र-छात्राओं ने इस बार बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। 10वीं में 1 लाख 13 हजार 690 परीक्षार्थी और 12वीं में 1 लाख 9 हजार 713 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी।

साल 2024 में 12वीं की परीक्षा में कंचन जोशी और पीयूष खोलिया ज्वाइंट टॉपर रहे थे। दोनों को ही 97.66 फीसदी अंक मिले थे। अंशुल नेगी 97 प्रतिशत अंकों के साथ सेकेंड पोजिशन पर रहे थे, जबकि हरीश चंद्र बिजल्वाण 96 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

वहीं, 10वीं की परीक्षा में पिथौरागढ़ की रहने वाली प्रियांशी रावत ने पूरे 100 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा 99.60 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थे, जबकि पौड़ी के आयुष ने 99.00 फीसदी अंक स्कोर किया था और वो तीसरे स्थान पर रहे थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...