Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखण्ड के प्रवेश द्वार पर बनी मजार ध्वस्त
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखण्ड के प्रवेश द्वार पर बनी मजार ध्वस्त

एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि एनएच के अभियंताओं ने इस मार्ग को चौड़ा करने में आ रही बाधाओं का जिक्र किया था जिस पर आज उन्होंने कार्रवाई की गई। रोड चौड़ी कर चौराहे पर यातायात के प्रेशर को कम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की धामी सरकार अभी तक 534 ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा चुकी है।

उत्तराखण्ड के प्रवेश द्वार रुद्रपुर के इंदिरा रोड पर बनी अवैध मजार को राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन की टीम ने हटा दिया। इस मजार को हटाने से पहले नोटिस जारी किया गया था। जिसे मंगलवार तड़के ध्वस्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार एक ही नाम की कई मजारे होने की सर्वे रिपोर्ट और राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में बाधक होने की वजह से इस मजार को हटाए जाने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी। इस नाम से यूपी में कई स्थानों पर अवैध मजारे है।
मंगलवार तड़के की गई प्रशासनिक कार्रवाई में इस अवैध संरचना को हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मार्ग चौड़ीकरण का काम तत्काल शुरू कर दिया। प्रोजेक्ट के मुताबिक ये मार्ग व्यस्त यातायात की वजह से जाम से ग्रसित रहता था अब इसे चौड़ा करके 6 लेन का बनाया जा रहा है। उत्तराखंड के प्रवेश द्वार के पहले चौराहे और यहां खटीमा-पानीपत और दिल्ली-अल्मोड़ा हाईवे मिलता है जिस कारण इस पर भारी यातायात चलता है। इस मजार को हटाने से पहले पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा लगाई थी और विद्युत आपूर्ति बंद करके जेसीबी मशीनों की रोशनी पर काम किया और आधे घंटे में इस काम को पूरा कर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...