Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कांग्रेस 30 अप्रैल को देहरादून में करेगी संविधान बचाओ रैली
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

कांग्रेस 30 अप्रैल को देहरादून में करेगी संविधान बचाओ रैली

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आगामी 30 अप्रैल को हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल संविधान बचाओ रैली आयोजित कर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों के संविधान विरोधी रवैए व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे। यह निर्णय आज प्रदेश कांग्रेस की उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की उपस्थिति में व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में लिया गया।

बैठक की कार्यवाही की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि लगभग ढाई घंटे चली बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने पार्टी नेताओं को पिछले दिनों हुए ईडी कार्यालय के घेराव व प्रदेश व्यापी प्रदर्शनों की सफलता की बधाई देते हुए कहा कि पार्टी नेता इसी प्रकार से एकता के साथ संगठन को मजबूत करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे तो निश्चित रूप से आगमी विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस समय देश में न केवल कांग्रेस बल्कि देश के लोकतंत्र व संविधान के सामने बड़ी चुनौतियां आन खड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा आरएसएस के इशारे पर सारी संवैधानिक संस्थाओं को नेस्तनाबूत करने पर तुली हैं, जांच एजेंसियों को सरकार अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज को खत्म करने की साजिश कर रही है इसलिए अब देश की सबसे पुरानी व समृद्धशाली इतिहास वाली कांग्रेस की यह जिम्मेदारी है कि वो देश में लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए आगे आए और इसीलिए कांग्रेस ने पूरे देश में आगामी दिनों में देशव्यापी संविधान बचाओ रैलियां प्रदेश जिला व विधानसभा से बूथ स्तर तक चलाने का निर्णय लिया है।

बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्य सरदार गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि पार्टी के अहमदाबाद अधिवेशन में पारित न्याय पथ संकल्प प्रस्ताव से आरएसएस व भाजपा में बड़ी बौखलाहट है और इससे खिसियाई भाजपा सरकार ने आनन फानन में तथ्य हीन आरोप लगाते हुए नैशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी से झूठी व तथ्यहीन चार्जशीट न्यायालय में दाखिल करवा दी केवल कांग्रेस को बदनाम करने के इरादे से जिसका पूरे देश में जबरदस्त विरोध हो रहा है। और अब जबकि देश का लोकतंत्र व संविधान खतरे में है तो कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन का बिगुल बजा दिया है।

प्रदेश के सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने पार्टी नेताओं से आग्रह किया कि वे अगले चालीस दिनों तक चलने वाले इस संविधान बचाओ रैली के अभियान में बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक के एक एक कार्यकर्ता को जोड़ने के अलावा उन सभी शक्तियों का भी सहयोग व समर्थन लें जो देश में लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए लगातार किसी न किसी रूप में सक्रिय हैं।

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्य की राजधानी में आगामी 30 अप्रैल को विशाल संविधान बचाओ रैली आयोजित करेगा जिसमें प्रदेश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा सिविल सोसाइटी के लोग भी सम्मिलित होंगे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश व्यापी कार्यक्रमों को सफल बनाने में वे और पार्टी के सभी विधायकगण भरपूर सहयोग करेंगे व जिन सीटों पर कांग्रेस के विधायक नहीं हैं वहां भी कांग्रेस विधायक पार्टी के संगठन का सहयोग करेंगे। पूर्व अध्यक्ष व चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि आज पार्टी के हर नेता व कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वो संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने में हर प्रकार का सहयोग करे।

पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा विपक्ष के कार्यक्रमों में विघ्न डाल कार्यक्रमोंको असफल करने का कुत्सितंप्रयास प्रयास करती है इसलिए संविधान बचाओ कार्यक्रम में पूरी ताकत लगा कर सफल करना है। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता भुवन कापड़ी ने कहा कि संविधान बचाओ रैली राजधानी के बाद हल्द्वानी में भी आयोजित की जानी चाहिए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...